Home LIFESTYLE NEWS HINDI 8 आदतें जो बदल सकती हैं सोच और व्यक्तित्व, बेहतर इंसान बनने...

8 आदतें जो बदल सकती हैं सोच और व्यक्तित्व, बेहतर इंसान बनने के लिए अपनाएं

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर कोई चाहता है कि वह एक अच्छा इंसान बने और लोगउससे कुछ सीख ले। ऐसे में यहां हम 8 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सोच और व्यक्तित्व को बदलकर आपको बेहतर इंसान बनाने में मदद कर सकते हैं।  जानिए क्या हैं वह आदतें-

आदतें हमारे रोजाना के व्यवहार, सोचने के तरीके और व्यक्तित्व को आकार देती हैं। जो व्यक्ति नियमित रूप से अच्छी आदतों को फॉलो करते हैं तो उनके अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और जिम्मेदारी जैसी खूबियां विकसित होती हैं। लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकती हैं और आपके व्यक्तित्व को भी निगेटिव दिखा सकती हैं। यहां हम 8 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सोच और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और आपको बेहतर इंसान बना सकते हैं।

1) शांत रहें जब कोई उकसाए-

अक्सर ऐसा होता है कि जब आपको कोई उकसाने की कोशिश करता है तो आप तुरंत रिएक्शन देने लगते हैं। लेकिन जब आप अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं तो सामने वाले का गुस्सा बेअसर हो जाता है। जब आप गुस्से का जवाब गुस्से से देते हैं तो आपका गुस्सा सामने वाले को बढ़ावा दे सकता है।

2) कभी भी अपनी बात को जरूरत से ज्यादा न समझाएं-

बात को ज्यादा समझाने से ऐसा लग सकता है कि आप दोषी महसूस कर रहे हैं। जो सच है, उसे एक बार कहें और फिर चुप हो जाएं।

3) बिना वजह बताए ‘ना’ कहना सीखें-

हमेशा दूसरों को खुश करने के लिए खुद को मुसीबत में डालने से अच्छा है कि आप ना कहना सीख लें। अपनी सीमाओं के लिए आपको किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।

4) जवाब देने से पहले सोचें-

हमेशा जवाब देने से पहले कुछ पल रुकने में भलाई है। किसी भी बात का जवाब देने से पहले सिर्फ 5 सेकंड के लिए चुप रहें और फिर बोलें। इससे आप तुरंत ही भावनात्मक जाल से बाहर निकल सकते हैं।

5) अपना बचाव करने के बजाय सवाल पूछें-

जो लोग दूसरों को मैनिपुलेट करते हैं, उन्हें सवाल पसंद नहीं आते क्योंकि सवाल पूछने से ताकत वापस आपके हाथ में आ जाती है। इसलिए किसी कि बातों में आने से पहले सवाल करें।

6) वादों पर नहीं, पैटर्न पर ध्यान दें-

अक्सर लोग अपनी बातों से मुकर जाते हैं और फिर वही करते हैं जो सही नहीं है। इसलिए किसी की बातों में आने से अच्छा है कि आप उनकी बार-बार होने वाली हरकतें नोटिस करें।

7) न्यूट्रल बॉडी लैंग्वेज-

घबराहट या जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया न दें। जब आप शांत रहते हैं तो इससे दूसरों को लगता है कि आप नियंत्रण में हैं, भले ही आप चुप ही क्यों न हों।

8) खुद को पीड़ित मानने वाले से बहस ना करें-

उन लोगों से बहस करने से बचना चाहिए जो खुद को पीड़ित मानते हैं। इस तरह के लोगों से बहस करने से बचने के लिए वहां से हट जाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN