Home Latest news ताज़ा खबर 8 नवंबर से बैंकों की लंबी छुट्टी, आपके राज्य में किस-किस बंद...

8 नवंबर से बैंकों की लंबी छुट्टी, आपके राज्य में किस-किस बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

3
0

Source :- INDIATV NEWS

नवंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के कारण देश के कई राज्यों में बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रह सकते हैं। अगर आपको बैंक में चेक जमा करना है, पैसे निकालने हैं या किसी जरूरी काम के लिए शाखा जाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 8 नवंबर से कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 

8 से 11 नवंबर तक किस दिन कहां बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर के दूसरे हफ्ते में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टी नहीं होगी। RBI के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है: 

  • 8 नवंबर, रविवार: देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर, सोमवार: त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 10 नवंबर, मंगलवार: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इस दिन दिवाली, बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के अवसर पर अवकाश रहेगा।
  • 11 नवंबर, बुधवार: सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया और चित्रगुप्त जयंती के कारण छुट्टी रहेगी।
दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
8 नवंबर पूरे देश में (साप्ताहिक अवकाश)
9 नवंबर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़
10 नवंबर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम
11 नवंबर सिक्किम, मणिपुर उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
13 नवंबर मेघालय
14 नवंबर पूरे देश में (दूसरा शनिवार)
15 नवंबर पूरे देश में (साप्ताहिक अवकाश)
16 नवंबर बिहार और झारखंड
20 नवंबर उत्तराखंड
22 नवंबर पूरे देश में (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर मेघालय
24 नवंबर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तिसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 नवंबर कर्नाटक
28 नवंबर पूरे देश में (चौथा शनिवार)
29 नवंबर पूरे देश में (साप्ताहिक अवकाश)

बैंक बंद रहने पर कैसे निपटाएं जरूरी काम?

बैंक की शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों को पैसों के लेनदेन में परेशानी होगी। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI की मदद से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी कामों के लिए छुट्टियों के खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स

SOURCE : INDIATV NEWS