Source :- LIVE HINDUSTAN
8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग को लगातार कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन की तरफ से सलाह दी जा रही है। हाल ही में नेशनल काउंसिल कंसल्टेटिव मशीनरी के स्टाफ साइड की तरफ से पे कमीशन को कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। यह सुझाव सेंट्रल गवर्नमेंट के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की स्थिति को सुधारने के लिए दिया गया है।
इन बदलावों का मकसद प्रमोशन के मौके, सैलरी पेमेंट में समानता और वर्किंग प्रोफेसल्स का मैनेजमेंट तो बेहतर करना है। JCM के अनुसार इन विषयों को ध्यान देकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
समान काम समान वेतन की मांग (8th Pay Commission demands)
आयोग से जेसीएम ने कई मांग की है। सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण डिमांड समान कार्य के लिए समान वेतन की गई है। कर्मचारी संगठन ने 8वें पे कमीशन के सामने पे स्केल में असमानता का मुद्दा उठाया है। साथ ही करियर में विकास, कर्मचारियों को प्रमोशन आदि में भी समानता की मांग की गई है। जिसका लाभ अलग-अलग मंत्रालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिल सके।
15 लाख पद खाली
स्टाफ साइड ने खाली पदों का भी मुद्दा उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के डिफेंस, पोस्ट, इनकम टैक्स, रेलवे, ऑडिट और अकाउंट्स में करीब 15 लाथख पद खाली पड़े हुए हैं। इन्हें जल्द से जल्द भरने की मांग की गई है।
लखनऊ में मीटिंग हुई खत्म (8th Pay Commission meeting)
8वें पे कमीशन की लखनऊ में 22 और 23 जून को हुई मीटिंग खत्म हो चुकी है। आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारियों और उनके संगठनों से उनकी राय ले रहा है। लखनऊ से पहले दिल्ली और जम्मू कश्मीर में मीटिंग हो चुकी है। आयोग की आगे मीटिंग कोलकाता और भुवनेश्वर में प्रस्तावित है।
बीत गए 8 महीने
8वें पे कमीशन का गठन केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में किया था। तब से अबतक 8 महीने का समय बीत चुका है। 8वें पे कमीशन के पास अब 10 महीने का और समय बचा हुआ है। इतने दिनों में रिपोर्ट जमा करना है।
अधिक फिटमेंट फैक्टर की भी डिमांड (8th Pay Commission fitment factors)
आयोग से कर्मचारी संगठन लगातार अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर की डिमांड कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह अधिक सैलरी है। जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर रहेगा उतना अधिक बेसिक पे बढ़ेगा। कुछ कर्मचारी सगंठनों ने 3 से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की डिमांड की गई है। अभी तक पे कमीशन की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




