Home rss business hindi 8th Pay Commission: इस हफ्ते 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग, बेंगलुरू...

8th Pay Commission: इस हफ्ते 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग, बेंगलुरू बैठक का क्या है एजेंडा?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग की 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरू में बड़ी मीटिंग है
  • इस मीटिंग फिटमेंट फैक्टर, डीए आदि विषयों पर चर्चा हो सकती है

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की इस हफ्ते बड़ी मीटिंग है। आयोग बेंगलुरू में कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से मिलने जा रहा है। यह बैठक 7 और 8 अक्टूबर 2026 को होगी। बता दें, बेंगलुरू मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स को 18 सितंबर तक यूनिक मेमो आइडी ले लेना था। जिनके बाद यह आइडी होगी वही लोग इस बैठक में हिस्सा ले पाएंगे।

क्या रहेगा इस मीटिंग का एजेंडा? (8th Pay Commission meetings agenda)

इस बैठक में सभी स्टेकहोल्डर्स अपनी डिमांड्स, चुनौतियों आदि से पे कमीशन को अवगत कराएंगे। जिन बातों पर सबसे अधिक चर्चा होने की उम्मीद है उसमें फिटमेंट फैक्टर, डीए, एचआरए आदि है। इसके अलावा पेंशन में भी सुधार की मांग आयोग के सामने आ सकती है।

मुंबई में भी इसी महीने है मीटिंग (8th Pay Commission mumbai)

आयोग की अक्टूबर में ही बैठक करने जा रहा है। यह मीटिंग 22 और 23 अक्टूबर को होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को 10 अक्टूबर तक यूनिक मेमो आइडी ले लेना होगा। बता दें, इससे पहले पे कमीशन की मीटिंग दिल्ली, लखनऊ जैसे कई शहरों में हो चुकी है।

फिटमेंट फैक्टर 4 की हो रही डिमांड

कई कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 4 तक रखने की मांग आयोग से की है। अगर फिटमेंट फैक्टर 4 रहा तब की स्थिति में बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 72000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है। बता दें, 6वें वेतन आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 1.86 और 7वें के दौरान 2.57 रखा गया था।

डीए को लेकर भी अलग डिमांड

कुछ संगठनों ने डीए को लेकर भी डिमांड आयोग से की है। इन संगठनों का कहना है कि साल भर के अंदर 4 बार महंगाई भत्ता बढ़े। मौजूदा समय में एक साल में दो बार ही डीए बढ़ता है। आयोग के सामने 25 प्रतिशत डीए होने पर बेसिक पे में मर्जर की भी मांग हुई है। फिलहाल डीए का बेसिक पे से मर्जर का कोई प्रावधान नहीं है। बता दें, इस समय केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN