Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/ssy_1791944685627_rrAv_1791944699778_kW1g_73608cce-b97f-48b3-8842-cc7f771000ef_lZWY.jpgनितेश तिवारी की फिल्म रामायण आ रही है जिसमें यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब आर्य बब्बर ने यश के रावण लुक पर अपना रिएक्शन दिया है।
यश फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब यश के लुक को लेकर एक्टर आर्य बब्बर ने अपना रिएक्शन दिया है। आर्य खुद शो महाबली में रावण का किरदार निभा चुके हैं। हालांकि र्य का मानना है कि यश का लुक कुछ खास या नया नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आदिपुरुष में सैफ अली खान के रावण किरदार की तारीफ भी की है।
यश के रावण लुक पर क्या बोले आर्य
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा, ‘सच बताऊं तो अभी काफी जल्दी होगा इस पर कमेंट करना। लेकिन मुझे लगता है कि उनके लुक में कुछ भी नया नहीं है, कॉस्ट्यूम्स को छोड़कर। उनकी दाढ़ी वैसी ही है जैसे केजीएफ में थी। मुझे नहीं लगा कि रामायण में कुछ नया दिख रहा है। हां मैंने टॉक्सिक में उनका नया लुक देखा। लेकिन रामायण में नहीं।’
उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि फिल्म रिलीज के बाद यश का अलग साइड दिखे। यश की परफॉर्मेंस को लेकर उनकी उम्मीद को लेकर आर्य ने कहा, मुझे सच में उम्मीद है कि उन्होंने जिस तरह से परफॉर्म किया है वो अच्छा होगा। शायद पूरी फिल्म में मुझे यश का एक अलग ही रूप देखने को मिले। फिलहाल तो यह काफी हद तक वैसा ही लग रहा है जैसा मैंने ‘KGF’ में देखा था।
इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये किरदार निभा रहे
आर्य ने कहा कि फिल्म का क्रिएटिव विजन इंडियन मार्केट से अलग है। वह बोले, ‘यश इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इस किरदार को निभा रहे हैं ना कि भारतीय दर्शक के लिए और ये दिख रहा है कि मिस्टर तिवारी क्या कर रहे हैं।’
सैफ की आदिपुरुष परफॉर्मेंस की तारीफ की
आर्य ने फिर सैफ अली खान की तारीफ की आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाने पर। वह बोले, ‘मुझे लगता है सैफ, रावण के तौर पर काफी अच्छे थे। एक एक्टर उतना ही अच्छा होता है जितनी डायरेक्टर की समझ बेहतर होती है। तो जो उन्होंने आदिपुरुष में किया वो वही किया जो डायरेक्टर उनसे करवाना चाहते थे। लेकिन सैफ खुद किरदार में एक अलग तरह की इन्टेन्सिटी लेकर आए।’
आर्य ने यह भी कहा कि सैफ को रावण किरदार के लिए ब्लेम नहीं करना चाहिए। वह बोले, उनकी परफॉर्मेंस, उनके लुक, सब डायरेक्टर का इंटरप्रिटेशन है। आप इसके लिए एक्टर को ब्लेम नहीं कर सकते।
कब रिलीज हो रही रामायण
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें यश के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




