Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली
- कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3% चढ़कर 4,828.20 रुपये पर पहुंच गया
- शेयरों में इस तेजी के पीछे एक पॉजिटिव खबर है
Hindustan Aeronautics Shares: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3% चढ़कर 4,828.20 रुपये पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, HAL के ओडिशा स्थित कोरापुट डिविजन में जल्द ही 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी का एक प्रोग्राम होने वाला है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसी दौरान शक्ति इंजन की दूसरी प्रोडक्शन लाइन भी शुरू की जाएगी। बता दें कि शेयर बाजार के एनालिस्ट जेफरीज इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। जेफरीज ने 6,800 रुपये के टारगेट प्राइस ‘बाय’ रेटिंग दी है।
218 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार
बता दें कि इस दूसरी प्रोडक्शन लाइन को तैयार करने में करीब 218 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे शक्ति इंजन के प्रोक्डशन की कैपासिटी बढ़ेगी और देश में बने हेलीकॉप्टरों के लिए इंजन की बढ़ती जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
कहां होगा शक्ति इंजन का इस्तेमाल
शक्ति इंजन का इस्तेमाल भारत के स्वदेशी हेलीकॉप्टरों में किया जाता है। इनमें ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) शामिल हैं। नई प्रोडक्शन लाइन से इन हेलीकॉप्टर प्रोग्राम के लिए इंजन की सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
HAL का कोरापुट डिविजन करीब छह दशकों से देश की एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में योगदान दे रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश में एयरो-इंजन बनाने की क्षमता बढ़ाना आत्मनिर्भर डिफेंस सेक्टर की दिशा में खास कदम है। इसका लक्ष्य भारत को डिफेंस इक्विपमेंट के खरीदार से आगे बढ़ाकर डिजाइन और निर्माण करने वाला देश बनाना है।
तेजस Mk1A के 10 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी करेगी कंपनी
HAL के CMD रवि कोटा ने 18 सितंबर 2026 को तेजस Mk1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट की डिलीवरी पूरी होने के बाद एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि कंपनी इस साल तेजस Mk1A के 10 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी कर सकती है। जेफरीज के मुताबिक, HAL के ऑर्डर बुक में तेजस Mk1A की हिस्सेदारी करीब 43% है, इसलिए इसकी डिलीवरी कंपनी के शेयर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कंपनी को GE से तेजस के लिए 10 इंजन भी मिल चुके हैं।
क्या कहते हैं एनालिस्ट
मार्केट एनालिस्ट जेफरीज का मानना है कि अगर HAL इस साल 10 तेजस Mk1A की डिलीवरी कर पाती है, तो यह उसके अनुमान से बेहतर परफॉर्मेंस होगा। तेजस Mk1A की डिलीवरी में देरी के चलते पिछले कुछ समय में HAL के शेयर पर दबाव रहा है और निवेशकों के बीच कंपनी की डिलीवरी कैपासिटी को लेकर चिंता बढ़ी थी। ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय वायुसेना अगर कम से कम एक तेजस Mk1A की डिलीवरी स्वीकार कर लेती है, तो इससे कंपनी पर भरोसा बढ़ सकता है। जेफरीज ने HAL पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 6,800 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




