Home rss business hindi 8th pay commission: फिटमेंट फैक्टर 3 रहने पर लेवल 5 के कर्मचारी...

8th pay commission: फिटमेंट फैक्टर 3 रहने पर लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे ₹111836, समझें कैसे तय होगी सैलरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th pay commission: 8वें वेतन आयोग का पैसा 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स पर पड़ेगा
  • आयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है
  • अगर फिटमेंट फैक्टर 3 रखा गया तो लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 रुपये हो जाएगा

8th pay commission: इस महीने में मुंबई में 8वें वेतन आयोग की मीटिंग होने वाली है। आयोग इसी महीने के शुरुआत में बेंगलुरू में मीटिंग कर चुका है। इससे पहले दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी पे कमीशन की बैठक हो चुकी है। आयोग के साथ कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों की मीटिंग जो हो रही है उसमें सबसे बड़ा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर का ही है। इसके बाद डीए का नंबर आता है। फैमिली यूनिट से लेकर एचआरए आदि पर भी गहन चर्चा हुई है। बता दें, लगभग सभी संगठनों ने अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर (what is fitment factor)

यह एक तरह का फॉर्मूला है। जिसके गुणांक में सैलरी रिवीजन होता है।

मौजूदा बेसिक पे x फिटमेंट फैक्टर = नया बेसिक पे

यानी पुराने बेसिक पे का फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाएगा। जो रिजल्ट आएगा वह संशोधित बेसिक पे होगा। फिटमेंट फैक्टर का सीधा असर बेसिक पे पर पड़ेगा इसी लिए लगातार संगठनों की तरफ से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग हो रही है।

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर

जुलाई में कुछ संगठनों ने आयोग से 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी। इंडस्ट्री का अनुमान है कि कम से कम 1.82 से 2 फिटमेंट फैक्टर रखा जा सकता है। वहीं, आयोग ने अगर नरमी दिखाई तो फिटमेंट फैक्टर 2 से 2.57 भी रखा जा सकता है। बता दें, आयोग की तरफ से अबतक फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है। ना ही कोई संकेत मिला है।

अगर फिटमेंट फैक्टर 1.82 रहा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी

लेवल एक के कर्मचारी का बेसिक पे 32940 रुपये हो जाएगा। लेवल 5 के कर्मचारी का 53436 रुपये हो जाएगा। लेवल 7 के कर्मचारी का बेसिक पे बढ़कर 82167 रुपये हो जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर 2 रहने की स्थिति में

लेवल एक के कर्मचारी का बेसिक पे 36000 रुपये हो जाएगा। लेवल 7 के कर्मचारी का बेसिक 89800 रुपये हो सकता है। लेवल 18 के कर्मचारी का बेसिक 2.50 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाएगा।

2.57 फिटमेंट फैक्टर रहने पर

लेवल एक का बेसिक पे 46260 रुपये हो सकता है। लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 75044 रुपये हो सकता है। वहीं, लेवल 18 के कर्मचारी का बेसिक 642500 रुपये तक पहुंच जाएगा।

3 फिटमेंट फैक्टर अगर तय हुआ तब

लेवल 18 के कर्मचारी का बेसिक 957500 रुपये तक पहुंच जाएगा। लेवल एक के कर्मचारी का बेसिक पे 68940 रुपये हो सकता है। लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN