Home BUSINESS NEWS HINDI 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही नहीं कई और फैसले तय करेंगे...

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही नहीं कई और फैसले तय करेंगे कर्मचारियों की सैलरी, आयोग कर रहा बड़ी मीटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8th Pay Commission: 8वां वित्त आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से लगातार मीटिंग कर रहा है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रही मीटिंग का आज दूसरा और आखिरी दिन है। वित्त आयोग की कल यानी 6 जुलाई को यह मीटिंग शुरू हुई थी। कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ें संगठनों की तरफ से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर्स रखने की मांग की जा रही है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर्स ही वो आधार है जिसक जरिए पे रिवीजन पर फैसला होता है। इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स से जुड़े संगठन लगातार अधिक फिटमेंट फैक्टर की डिमांड कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा महंगाई को देखते हुए एक अच्छी सैलरी मिलनी चाहिए। फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से भी अलग-अलग सुझाव लगातार दिए जा रहे हैं।

क्या कर रहा है इस समय 8वां वित्त आयोग (8th Pay Commission meeting)

आज पे कमीशन के सदस्य भुवनेश्वर में हैं। उड़ीसा में आज भी आयोग की मीटिंग चल रही है। आयोग आज भी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े सगंठनों के साथ मीटिंग कर रहा है। इस दौरान उनकी मौजूदा स्थिति के साथ-साथ भविष्य की मांगों को सुनेगा। भुवनेश्वर की मीटिंग के बाद आयोग कोलकाता में 9 और 10 जुलाई को बैठक करेगा। बता दें, पे कमीशन की मीटिंग दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में पहले ही हो चुकी है।

क्यों फिटमेंट फैक्टर्स पर इतना फोकस (8th Pay Commission fitment factors)

सबसे बड़ा सवाल यह है कि 8वां वित्त आयोग फिटमेंट फैक्टर कितना रखना है इसको लेकर कैसे फैसला करेगा। फिटमेंट फैक्टर के ही गुणांक में केंद्रीय कर्मचारियों का बेसिक पे बढ़ता है। 6वें पे कमीशन के दौरान फिटमेंट फैक्टर 1.86 था। 7वें पे कमीशन के दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। जिसकी वजह से बेसिक पे 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस बार कितना फिटमेंट फैक्टर होगा इसको लेकर फैसला होना बाकि है। आयोग ने अबतक इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

फिटमेंट फैक्टर के अलावा अन्य

कर्मचारियों को कितनी सैलरी मिलेगी यह सिर्फ फिटमेंट फैक्टर पर ही नहीं निर्भर करता है। कर्मचारियों की सैलरी महंगाई भत्ता, एचआर, प्रमोशन, इंक्रीमेंट आदि पर भी निर्भर करता है। कर्मचारी संगठनों की तरफ से अधिक फिटमेंट फैक्टर के साथ एचआरए, टीपीटीए कम से कम 9000 रुपये तक करने की डिमांड हो रही है।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

8वें पे कमीशन ने अबतक फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्ठी का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर इस बार 2.28 से 2.86 रह सकता है। उनका कहना है कि अंतिम फैसला महंगाई, कर्मचारी सगंठन आदि पर निर्भर करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN