Home rss business hindi 8वां वेतन आयोग 3 नवंबर को 1 साल का हो जाएगा, कर्मचारियों...

8वां वेतन आयोग 3 नवंबर को 1 साल का हो जाएगा, कर्मचारियों की नजर 5 बड़े अपडेट पर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था
  • गठन के 18 महीने के भीतर सिफारिशें देने की समयसीमा है
  • फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, लेकिन अभी किसी अंतिम संख्या पर मुहर नहीं लगी है

केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और यूनियनों को 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीदें हैं। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। यानी 3 नवंबर 2026 को उसे एक साल पूरा हो जाएगा। अब तक सैलरी, भत्ते और पेंशन में बदलाव को लेकर कोई अंतिम सिफारिश नहीं आई है। आयोग अपनी वेबसाइट पर लगातार अपडेट दे रहा है।

13 अक्टूबर तक 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर 5 मुख्य अपडेट

1. मुंबई दौरे की तैयारी: आयोग जल्द मुंबई जाने वाला है। इस दौरे को लेकर सूचना और प्रशासनिक तैयारियां वेबसाइट पर दी गई हैं।

2. कंसल्टेंट/सलाहकार नियुक्ति: आयोग ने कंसल्टेंट जुटाने से जुड़ी प्रक्रिया और शर्तें अपडेट की हैं।

3. स्टेक होल्डर्स सुझाव: कर्मचारी यूनियनों, संगठनों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है।

4. शहर दौरे की जानकारी: देशभर के अलग-अलग शहरों में विजिट, तारीखों और भागीदारी से जुड़े नोटिस जारी हो रहे हैं।

5. प्रशासनिक व्यवस्थाएं: बैठकों, टाइम टेबल और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर सूचनाएं अपडेट की जा रही हैं।

कब आएगी आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। पंकज जैन सदस्य-सचिव और प्रोफेसर पुलक घोष आयोग के सदस्य हैं। आयोग के ToR के मुताबिक, गठन के 18 महीने के भीतर सिफारिशें देने की समयसीमा है। इस हिसाब से मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपने का टार्गेट है।

इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी और उन्हें मंजूर करने, संशोधित करने या लागू करने के संबंध में निर्णय लेगी। इसलिए रिपोर्ट आने और कर्मचारियों को संशोधित वेतन वास्तव में मिलने के बीच समय लग सकता है।

कर्मचारियों के लिए क्या है सबसे महत्वपूर्ण बात?

आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, लेकिन अभी किसी अंतिम संख्या पर मुहर नहीं लगी है। कर्मचारियों को फिलहाल 1.83, 2, 2.57 और 3.83 जैसे आंकड़ों को संभावित गणनाओं और मांगों के रूप में देखना चाहिए।

वास्तविक वेतन वृद्धि का पता आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही चलेगा। पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, यह सरकार के फैसलों पर निर्भर करेगा।

क्या है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है, जिसका इस्तेमाल पुराने मूल वेतन को नए सैलरी स्ट्रक्चर में बदलने के लिए किया जाता है। आठवें वेतन आयोग में यह तय करना महत्वपूर्ण होगा कि मौजूदा मूल वेतन के मुकाबले नए मूल वेतन का निर्धारण किस अनुपात में किया जाए।

कर्मचारी आगे क्या करें?

8वां वेतन आयोग देशभर में स्टेक होल्डर्स और यूनियनों से बात कर रहा है। कर्मचारी, पेंशनर और उनके संगठन आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस, पात्रता और सबमिशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN