Home BUSINESS NEWS HINDI 90 रुपये से भी नीचे आया शेयर, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा...

90 रुपये से भी नीचे आया शेयर, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा एक और झटका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एडवांस टेक्नोफोर्ज को शेयर बाजार में उतरते ही झटका लगा है। कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी नीचे बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में एडवांस टेक्नोफोर्ज के शेयर का दाम 95 रुपये था। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में डिस्काउंट के साथ 94 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कास्टिंग और फोर्जिंग इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर और लुढ़क गए हैं। एडवांस टेक्नोफोर्ज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 27 जुलाई को खुला था और यह 29 जुलाई तक ओपन रहा।

लिस्टिंग के बाद 90 रुपये से भी नीचे आए कंपनी के शेयर
लिस्टिंग के ठीक बाद एडवांस टेक्नोफोर्ज (Advance Technoforge) के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और लुढ़ककर 89.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। एडवांस टेक्नोफोर्ज का मार्केट कैप सोमवार को 81 करोड़ रुपये से भी नीचे पहुंच गया है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 24 करोड़ रुपये तक का था। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी खरीदने और उसके इंस्टॉलेशन में करेगी। साथ ही, इस फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, अपने कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
एडवांस टेक्नोफोर्ज (Advance Technoforge) का आईपीओ टोटल 1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 2.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 0.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एडवांस टेक्नोफोर्ज के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,28,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है एडवांस टेक्नोफोर्ज?
एडवांस टेक्नोफोर्ज (Advance Technoforge) की शुरुआत साल 2013 में हुई है। एडवांस टेक्नोफोर्ज लिमिटेड कोटिंग्स और ट्रीटमेंट्स के साथ फोर्ज्ड एंड प्रिसिशन मशीन्ड पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी ऑटोमोटिव, वॉल्व्स, पंप्स, कंस्ट्रक्शन और कई दूसरी इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है। 30 जून 2026 तक के डेटा के मुताबिक कंपनी में 205 एंप्लॉयीज हैं, जो कि मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंशियल, लीडर और दूसरी एक्टिविटीज को पूरा करते हैं। आईपीओ से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि अब 71.99 पर्सेंट रह जाएगी। दक्षाबेन नीलेशभाई मोलिया, काजल अल्पेशभाई मोलिया, निलेश शंभूभाई मोलिया, प्रदीपभाई भीखाभाई वोरा और श्रद्वाबेन प्रदीपभाई वोरा कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN