Home LIFESTYLE NEWS HINDI 90 घंटों तक उपवास! मुंबई के शख्स ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए...

90 घंटों तक उपवास! मुंबई के शख्स ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए किया फास्ट और बताया कैसा था एक्सपीरिएंस?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह के खाने-पीने, पार्टी, घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन मुंबई के सीईओ ने 90 घंटे तक उपवास करने का फैसला किया और अपने एक्सपीरिएंस को लिंक्डइन पर शेयर किया है।

बर्थ डे को खास बनाने के लिए लोग क्या-क्या प्लानिंग नहीं करते। कोई पार्टी करता है तो कोई ट्रिप पर जाता है, किसी को एडवेंचर एक्टीविटी करने का मन होता है। लेकिन एक शख्स ने अपने बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए पूरे एक दो दिन नहीं बल्कि चार दिन का उपवास रखा और इस अनुभव को लिंक्डइन पर शेयर कर बताया।

मुंबई के सीईओ ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रखा 90 घंटे का उपवास

मुंबई बेस्ड सीईओ ने लिंक्डइन पर अपने इस अनुभव को शेयर किया। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पूरे 90 घंटे तक फास्ट रखा और पूरे चार दिनों तक खाने से दूर रहे। अभिषेक बताते हैं कि वो हर साल अपने जन्मदिन पर खुद के लिए माइलस्टोन सेट करते हैं और अपनी फिजिकल लिमिट को पुश करते हैं। और, इस साल उन्होंने खुद को खाने से दूर करने के बारे में सोचा और पूरे 4 दिन का उपवास रखा। लिंक्डइन पर अभिषेक ने लिखा कि बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने पूरे 90 घंटे तक कुछ नहीं खाया।

शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

इसके साथ ही अपने व्रत का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया और पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक के दिमाग का हाल बताया।

उपवास के पहले दिन तो उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई और उन्हें ये चैलेंज काफी आसान लगा।

लेकिन अगले दिन यानि दूसरे दिन उन्हें महसूस हुआ कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहे, उन्हें जोमैटो की याद सताने लगी।

वहीं तीसरे दिन उनका मौन में बीता और वे चुप रहे।

जबकि चौथे दिन यानि बर्थ डे पर उनका माइंड काफी क्लियर था। बाकि हर दिन से ज्यादा वो फोकस फील कर रहे थे। उनका दिमाग शांत था और उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति पर जीत पाई।

आखिर क्यों किया ऐसा

सीईओ ने लिखा कि वो हर साल अपने जन्मदिन पर खुद को कुछ नया करने का चैलेंज देते हैं, जिससे उनकी लिमिट्स बढ़ जाएं। इस जन्मदिन पर वो भूख वर्सेज इच्छाशक्ति का चैलेंज चाहते थे। आज के समय में जब दस मिनट में खाना पहुंच जाता है और सबकुछ फटाफट मिलता है। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं 4 दिनों तक व्रत कर सकता हूं और बिना खाने के रह सकता हूं।

4 दिन के व्रत के बाद कैसा महसूस हो रहा

अभिषेक ने लिंक्डइन पर पूरा एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए लिखा कि 90 घंटे तक फास्ट करने के बाद एहसास हुआ कि हम इंसान ज्यादा तकलीफ सह सकते हैं। अब मैं खुद को ज्यादा स्ट्रांग और मजबूत महसूस कर रहा हूं। और एक बार जब आप अपने दिमाग को गलत साबित कर देते हो तो कुछ भी असंभव नहीं लगता।

सोशल मीडिया ने दिया अलग-अलग रिएक्शन

सीईओ के इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। कोई ऐसी लिमिट्स तय करने की बजाय रोजमर्रा के डिसिप्लिन को मेंटेन करने के बारे में लिख रहा तो वहीं एक शख्स ने लिखा कि ये वैसी ही कहानी है जैसे एक गुफा में पानी में काम करने वाला गोताखोर 15 दिनों तक बिना खाए जिंदा रहा, जब तक रेस्क्यू टीम उसके पास नहीं पहुंच गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN