Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मियों में धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन काफी डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में डॉ उपासना की बताई ये DIY फेसपैक आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। बिना महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

शायद ही कोई हो जिसे ग्लोइंग स्किन नहीं चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि हमारे फेस पर निखार आए, कोई दाग-धब्बे ना हों और स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहे। लेकिन गर्मियों में अक्सर स्किन की हालत खराब हो जाती है। पसीना, धूप और धूल-मिट्टी की वजह से टैनिंग और डलनेस चेहरे पर साफ दिखाई देती है। इसके लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन आमतौर पर वो काफी महंगे होते हैं या उतने इफेक्टिव नहीं रहते। ऐसे में आप नेचुरल चीजों को अपने स्किनकेयर में शमिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही कमाल की फेसपैक शेयर की है, जो गर्मियों में आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। कोई पार्लर या महंगे प्रोडक्ट्स का खर्चा नहीं, घर की कुछ चीजों से आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए फेसपैक

डॉ उपासना बताती हैं कि अगर आप गर्मियों में ग्लोइंग, मुलायम और चमकदार स्किन चाहते हैं तो ये होममेड फेसपैक आपको काफी मैजिकल रिजल्ट दे सकती है। इसके लिए आपको प्लेन ओट्स (जई) का पाउडर लेना है, इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर एड करें, साथ में आधा चम्मच शहद और कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसे आपको तुरंत फेस पर अप्लाई नहीं करना है। इस मिक्सचर को पहले आधा घंटे के लिए बनाकर रख दें, जिससे ये फूलकर सॉफ्ट हो जाएगा।

इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

कोई भी फेसपैक इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन करना जरूरी होता है। आपके फेस पर किसी भी तरह का मेकअप या गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। फेसपैक के ड्राई होने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस दौरान हल्के हाथों से स्क्रब भी करें, ताकि आपके पोर्स क्लीन हो जाएं और सारी डर्ट भी रिमूव हो जाए।

हफ्ते में कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं?

ये फेसपैक आप हफ्ते में 3-4 बार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कच्चा दूध और शहद जैसी इंग्रेडिएंट्स हैं जो स्किन को ज्यादा ड्राई नहीं होने देते हैं और अंदर से मॉइश्चराइज करते हैं। वहीं ओट्स का पाउडर स्किन को जेंटली स्क्रब करता है, जिससे चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है। टैनिंग, पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे रिमूव करने में हल्दी पाउडर और शहद काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो गर्मियों से जुड़ी हर स्किन प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आपको इस पैक में मिल जाएगा।

फेसपैक लगाने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

वैसे तो ये फेसपैक पूरी तरह नेचुरल है इसलिए ज्यादातर लोगों को सूट हो जाती है। इसमें कोई भी ऐसा इंग्रीडिएंट मौजूद नहीं है, जो स्किन को इरीटेट करे। हालांकि फिर भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट करना सही रहता है। अगर किसी भी तरह की एलर्जी, रेडनेस, खुजली या इरीटेशन महसूस हो रही है तो इसका इस्तेमाल आपको तुरंत बंद कर देना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN