Source :- LIVE HINDUSTAN

Bakrid 2026: बकरीद के मौके पर रेडी हो रहीं तो खुशी के चक्कर में ज्यादा गड़बड़ ना कर लें। अगर आपकी हाइट कम है तो ज्वैलरी से लेकर कपड़े पहनते समय इन 4 गलतियों से बचें। इससे आप ज्यादा अट्रैक्टिव और ब्यूटीफुल लुक में नजर आएंगी।

बकरीद के मौके पर रेडी होना है लेकिन खुशी के चक्कर में ज्यादा ना तैयार हो जाएं। मेकअप से लेकर कपड़ों में मामले में छोटी सी गलती आपके पूरे लुक को बिगाड़ देगी और आपकी खूबसूरती कपड़े, मेकअप और गहनों के पीछे छिप जाएगी। अगर आप शार्ट हाइट लेडीज हैं तो ट्रेंडी गरारा या फिर फारसी सलवार पहनना चाह रही हैं या फिर हैवी ज्वैलरी पहनने का शौक रखती हैं तो इन 4 बकरीद स्पेशल स्टाइल टिप्स को जरूर याद रखें। जिससे लोग आपके बनाव-शृंगार की तारीफ करें ना कि पीठ-पीछें हंसी।

फारसी सलवार या शरारा-गरारा पहनते समय रखें ध्यान

फारसी सलवार तो खूब ट्रेंड में हैं। लेकिन हाइट छोटी है तो इसे पहनते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे सलवार या गरारा हाई वेस्ट हो। जिससे आपके पैरों की लंबाई ज्यादा समझ आएगी और आप कम हाइट होने के बाद भी परफेक्ट दिखेंगी। इसके साथ ही बॉटम की लंबाई आपके पैरों से ज्यादा नीचे तक ना लटक रही हो। अगर हील्स पहन रहीं हैं तो उसको ढंकते हुए लंबाई सिलवाएं। इससे आप ज्यादा लंबी नजर आएंगी।

कुर्ता स्टाइलिंग टिप्स

बहुत ज्यादा फ्लेयर वाला या लांग अनारकली कुर्ता ना पहनें। अनारकली कुर्ता पहन रहीं तो उसकी लेंथ इतनी हो कि थोड़े से पायजामे नजर आते रहें। पिंडलियों तक आ रहे कुर्ते भी हाइट को कट कर देंगे। वहीं ए लाइन कुर्ता आपकी छोटी हाइट को लंबा दिखाने में मदद करेगा। लूज फिटिंग और फुल स्लीव वाले कुर्ते पहनने से बचें। स्ट्रेट कुर्ता और थोड़ी फिटिंग वाला पहनें। जिसकी नेकलाइन थोड़ी विजिबल हो।

दुपट्टा स्टाइलिंग टिप्स

दुपट्टे को बिल्कुल गले में ना फंसा लें। हल्का साइड में लिया दुपट्टा हाइट को लंबा दिखाएगा। सिर पर पल्लू रखना है तो दुपट्टे को पीछे से सिर की तरफ रखकर तब आगे की तरफ से लंबा करते हुए उसे पिन करें। फ्रंट से दुपट्टा सीने पर छोटा होगा तो हाइट कट जाएगी।

ज्वैलरी हो ट्रेंडी

कपड़ों की डिजाइन और एंब्रायडरी देखकर की नेकपीस पहनें। वैसे हाइट छोटी है तो गले से चिपका चोकर नेकपीस या हैवी नेकपीस पहनना अवॉएड करें। इस तरह के नेकलेस की बजाय लांग लेंथ जो गले से होते हुए सीने पर लटके इस तरह के नेकपीस पहनें। इससे आपकी लेंथ लंबी दिखेगी। कानों में छोटे मॉडर्न स्टाइल ईयररिंग्स को सेलेक्ट करके पहनें। जिससे आपकी गर्दन से लेकर फेस हाईलाइट हो ना कि केवल ज्वैलरी।

इन 4 टिप्स को फॉलो करेंगी तो बकरीद पर रेडी होने के बाद सब आपके ब्यूटीफुल लुक की तारीफ ही करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN