Source :- LIVE HINDUSTAN
रणबीर कपूर के निवेश वाली कंपनी प्राइम फोकस के शेयरों में आज शुक्रवार को हलचल देखने को मिली है। कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। जोकि काफी शानदार रहा है। बता दें, प्राइम फोकस के शेयरों में 1 साल में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
Prime Focus: रणबीर कपूर के निवेश वाली कंपनी प्राइम फोकस के शेयरों की कीमतों में आज सुबह 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लेकिन स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है।
बीएसई में आज शुक्रवार को प्राइम फोकस के शेयर गिरावट के साथ 240 रुपये के स्तर पर बीएसई में खुले थे। लेकिन कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों में रिकवरी देखने को मिली। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव छलांग लगाते हुए 247.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर इस कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 233.70 रुपये के स्तर पर आ गया।
मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन रहा शानदार
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान रणबीर कपूर के निवेश वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 82 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 231 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर प्राइम फोकस का नेट प्रॉफिट 16 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 करोड़ रुपये रहा था।
टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 29 प्रतिशत लुढ़क गया। मार्च तिमाही में यह 88 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के रेवन्यू में साल दर साल की तुलना में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी से मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 1375 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले प्राइम फोकस का रेवन्यू 967 करोड़ रुपये रहा था।
फोकस में क्यों है शेयर
हाल के समय में यह स्टॉक फोकस में रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर कपूर प्राइम फोकस में 15 से 20 करोड़ रुपये का निवेश प्रफरेंशियल इश्यू के जरिए करेंगे। कंपनी ने पहले 46 करोड़ शेयर को जारी करने का अप्रूवल दे दिया था। कपूर भी उन निवेशकों में से एक हैं जिन्हें शेयर अलॉट किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर को कुल 12.50 लाख शेयर मिलेंगे।
शेयरों का प्रदर्शन भी शानदार
बीते 6 महीने में प्राइम फोकस के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 109 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से कंपनी के शेयरों का भाव 276 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 10 साल में प्राइम फोकस ने पोजीशनल निवेशकों को 324 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







