Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/bhojpuri_songs_video_1780295373873_1780295374031_18eba338-a072-430c-a079-008d3a4da422.jpgयूट्यूब की 22 से 28 मई वाले वीक के पॉप्युलर म्यूजिक वीडियोज और गानों की लिस्ट आ चुकी है। यहां आप टॉप 7 गाने और उनके व्यूज देख सकते हैं। इस बार बॉलीवुड का एक गाना भी लिस्ट में है।
यूट्यूब का वीकली चार्ट अपडेट हो चुका है। 22 मई से 28 मई 2026 तक यूट्यूब पर भोजपुरी लैंग्वेज के कौन से गाने ज्यादा देखे गए इस लिस्ट में आप जान सकते हैं। हमने टॉप 7 गाने लिए हैं। इनमें एक नए गाने की एंट्री हुई है और इंट्रेस्टिंग बात है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक वीडियो या फिल्म का नहीं बल्कि बॉलीवुड का है। गाना अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। जी हां आपने सही गेस किया, यह घिस-घिस गाना है। चेक कीजिए किस गाने को एक हफ्ते में कितने व्यूज मिले हैं।
पगले बना देलू
प्रमोद प्रेमी का गाना पगले बना देलू ने एक पायदान जम्प मारकर पहली पोजीशन हासिल की है। बीते हफ्ते यह सॉन्ग 2 नंबर पर था। गाना चार्ट्स में 6 हफ्तों से है। इसके वीकली व्यूज 5,687,314 हैं।
कमर में दागी
खेसारी लाल यादव का गाना कमर में दागी 1 से 2 नंबर पर आ गया है। गाने को साथ में शिल्पी राज ने गाया है। गाना चार्ट में 9 हफ्तों से है। इसके वीकली व्यूज 5,113,322 हैं।
घिस घिस घिस
टॉप 7 लिस्ट में इस बार अनोखी एंट्री हुई है। वेलकुम टु द जंगल का गाना घिस-घिस तीसरे नंबर पर है। यह बॉलीवुड फिल्म का गाना है लेकिन भोजपुरी भाषा में है। चार्ट में इस हफ्ते ही आया है और इसे 4,152,014 व्यूज मिले हैं। गाना अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। इसमें अक्षय कुमार एकदम नए अवतार में दिख रहे हैं।
देवरा निहारे
लिस्ट में यह गाना भी नया है। देवरा निहारे पवन सिंह, प्रियांशु सिंह और गौतम राय का यह गाना इसी हफ्ते चार्ट में आया है। यह चार नंबर पर है। गाने को 4,068,779 मिले हैं।
सड़िया सरकवा राजाजी
नीलकमल सिंह का गाना साड़िया सरकवा राजाजी 5 नंबर पर है। बीते हफ्ते यह छह नंबर पर था। चार्ट में यह गाना 25 हफ्तों से है। गाने के वीकली व्यूज 3,025,997 हैं।
राजाजी के दिलवा
पवन सिंह और शिवानी सिंह का गाना राजाजी के दिलवा 6 नंबर पर है। इस गाने की रैंकिंग में ड्रॉप है। यह बीते हफ्ते 3 नंबर पर था। अब सीधा 6 पर आ गया है। गाना चार्ट में 34 हफ्तों से है। गाने के वीकली व्यूज 2,931,302 हैं।
लईका किसान के
प्रमोद प्रेमी यादव का गाना लईका किसान के लिस्ट में लास्ट नंबर यानी सातवीं पोजिशन पर है। बीते हफ्ते यह गाना 5 नंबर पर था। इस गाने के वीकली व्यूज 2,231,765 हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







