Source :- LIVE HINDUSTAN
Your Money Your Right: वित्त मंत्रालय ने नागरिकों को उनकी भूली-बिसरी और अनक्लेम्ड एसेट्स ढूंढने और वापस पाने में मदद करने के लिए एक साझा जागरूकता पहल शुरू की है जिसका नाम है आपका पूंजी, आपका अधिकार।
आपका पूंजी, आपका अधिकार अभियान: अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य ने बैंक, बीमा, शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाकर भूल गया है। यह पैसा लगाने वाला व्यक्ति जीवित नहीं है तो उन पैसों को आप वापस पा सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने नागरिकों को उनकी भूली-बिसरी और अनक्लेम्ड एसेट्स ढूंढने और वापस पाने में मदद करने के लिए एक साझा जागरूकता पहल शुरू की है जिसका नाम है “आपका पूंजी, आपका अधिकार”।
इसके तहत केंद्र सरकार ने एक वेबसाइट https://www.unclaimedassetsportal.in लॉन्च की है, जहां एक ही विंडो से यूजर्स को उपयुक्त नियामकों द्वारा संचालित पोर्टलों पर भेज दिया जाता है ताकि वे बैंक जमा, बीमा, शेयर आदि के क्लेम वापस ले सकें। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस सेवा के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, यह पूरी तरह मुफ्त है, और इस पर केवल सरकारी नियामकों के आधिकारिक संसाधनों तक पहुंच दी जाती है।
बैंकों में पड़ी अनक्लेम्ड जमा रकम कैसे खोजें?
इस पोर्टल के माध्यम से लोग भारतीय रिजर्व बैंक के उद्गम (UDGAM) पोर्टल पर जाकर बिना दावे के बैंक में जमा रकम की खोज कर सकते हैं। यह पोर्टल यूजर्स को उन जमाओं का पता लगाने की सुविधा देता है, जो सहभागी बैंकों में निष्क्रिय हो चुकी हैं या जिन पर दावा नहीं किया गया है। अगर पुराने बचत खाते, FD, आरडी या लंबे समय से निष्क्रिय पड़े खाते अनक्लेम्ड जमा की श्रेणी में आते हैं तो वे सर्च रिजल्ट में दिख सकते हैं।
भूली हुई बीमा पॉलिसियों का पता कैसे लगाएं?
बीमा से जुड़े क्लेम के लिए यूजर्स को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों पर भेजा जाता है। पॉलिसीधारक या नॉमिनी वहां दिए गए उपकरणों का इस्तेमाल कर अपनी भूली हुई जीवन बीमा पॉलिसियों का पता लगा सकते हैं और उन लाभों का दावा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं जो अब तक भुगतान नहीं हुए हैं।
बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड निवेशों का पता कैसे लगाएं?
जो निवेशक अपने भूला-बिसरा म्यूचुअल फंड निवेशों को ढूंढना चाहते हैं, वे सेबी के MITRA प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा निवेशकों को निष्क्रिय या बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड फोलियो की पहचान करने और उन्हें वापस पाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है।
बिना दावे वाले डिविडेंड और शेयरों का क्लेम कैसे करें?
बिना दावे वाले लाभांश और शेयर निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (IEPFA) को भेज दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित पोर्टल के माध्यम से खोजा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







