Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/etfrhf_1780301821377_1780301827406_ef29b98b-81e4-4be4-af03-3a566603f181.jpg

हिंदी फिल्मों में एक ऐसा गीतकार हुआ है जिसने बातचीत के तरीके को ही गाना बना डाला। आमिर खान का ‘आती क्या खंडाला’ हो या शाहरुख खान का ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’। अनिल कपूर ने अपने बंगले में दी रहने की जगह।

हिंदी फिल्मों कई ऐसे गीतकार हुए जिनके लिखे गानों में एक रिदम, लय नजर आती थी। आनंद बक्शी, साहिर लुधियानवी से लेकर गुलजार, जावेद अख्तर, समीर और आज के गीतकार कुछ वैसे ही गाने लिखते आए हैं। दर्द भरे गाने हों या प्यार से भरे रोमांटिक गीत।इन गीतकारों की कलम से सुहाने गीत ही निकले। और कई बड़े सिंगर्स ने इन लिखे हुए शब्दों को अपनी आवाज में गाया। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा गीतकार भी हुआ जिसने बातचीत को ही गाना बना दिया। इनके लिखे गीत शाहरुख खान, आमिर खान ने गाए हैं। जैसे ‘आती क्या खंडाला’।

आती क्या खंडाला इस गीतकार ने लिखा था

1998 में एक फिल्म आई थी गुलाम। इस फिल्म में आमिर खान और रानी मुखर्जी पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन फिल्म का एक गाना अमर हो गया। वो गाना था ‘आती क्या खंडाला’। इस गाने में बातचीत और अप्रोच करने का तरीका नजर आ रहा है। ऐसा नहीं लग रहा है कि फिल्म का लीड हीरो गाना गाकर अपनी माशूका को मना रहा है। बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे वो बातचीत कर उसे अपना ऑफर सुना रहा है। इस गाने में हीरो कहता है ‘ऐ क्या बोलती तू?’, हीरोइन कहती है ‘क्या मैं बोलूं’, सुन, सुना, आती क्या खंडाला’। खास बात ये है कि इस गाने को खुद आमिर खान ने अल्का याग्निक के साथ गाया था। इस बातचीत वाले गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम है नितिन रैकवार।

शाहरुख खान ने गाया गाना

नितिन रैकवार को कम ही लोग जानते होंगे। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बातचीत वाले गाने लिखे हैं। जैसे साल 2000 में शाहरुख खान की फिल्म जोश आई थी। इस फिल्म में एक गाना था ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’। ये गाना भी नितिन रैकवार ने लिखा था। इस गाने को शाहरुख खान ने अपनी आवाज में गाया था।

अनिल कपूर ने रहने को दिया अपना बंगला

नितिन रैकवार ने अनिल कपूर के लिए फिल्म लोफर के लिए गाने लिख अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने गाना लिखा था ‘तेरी तिरछी नजर में है जादू’, इसके अलावा उन्होंने कई हिट गाने लिखे हैं। उसमें ‘फटेला जेब सिल जाएगा’, ‘शर्माना छोड़ डाला, I Love You बोल डाल’, जॉन अब्राहम ने तो उनका लिखा फिल्म वेलकम बैक का गाना गाया था। नितिन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करियर में अनिल कपूर ने मदद की थी। वो अनिल कपूर ही थे जिन्होंने नितिन रैकवार को अपने बंगले में रहने की जगह दे दी थी। नितिन पांच साल एक्टर के बंगले में रहे। डायरेक्टर अनीज बज्मी ने भी अपना समुंद्र किनारे वाला अपार्टमेंट रहने के लिए दिया था। आज भी नितिन गाने लिख रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN