Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/etfrhfd_1780306557585_1780306561839_9dce43fc-1601-4371-b510-be7ea43358c1.jpgटीवी सीरियल तुम से तुम में अनु एक शख्स को आर्यवर्धन से मिलवाने के लिए लेकर आएगी। ये शख्स यशवर्धन होगा जो आर्य को देखकर भाग जाएगा। इसके अलावा अनु और आर्य के बीच बाथरूम रोमांस देखने को मिलने वाला है।
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब अनु और आर्यवर्धन की शादी के बाद वाली दिक्कतें शुरू होने वाली है। हाल के एपिसोड में दिखाया गया था कि मानसी गृह प्रवेश की रस्म में आर्य से हरियाणा वाला फार्महाउस अपने नाम करवा लेती है। वहीं मीरा को शादी का सदमा कुछ ऐसा लगा कि वो ऑफिस में हिज शराब पी कर सो जाती है। लेकिन अनु और आर्य अपनी शादी एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों के बीच कई रोमांटिक पल आने वाले हैं जो इनके फैंस को खुश कर देंगे। जैसे जब अनु नहाने जाएगी तो गलती से शावर चल जाएगा। अनु को बचाने के लिए आर्य आएगा और दोनों के बीच एक रोमांटिक पल दिखाया जाएगा।
यशवर्धन आएगा सामने
आगे वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और आर्य पग फेरों की रस्म के लिए अपने मायके में वापस जाएगी। पुष्पा और गोपाल बेटी और दामाद का स्वागत करते हैं। तभी अचानक अनु यशवर्धन को अपने साथ ले आती है। वो कहती है कि मैं आपको अपने पति आर्य से मिलवाती हूं। आर्य और यशवर्धन पहली बार आमने-सामने होंगे। आर्य लगेगा कि उसने इस शख्स को पहले कहीं देखा है। तभी यशवर्धन आर्य को देखते ही वहां से भाग जाता है। वो सीधे सिद्धि मां के पास पहुंचता है। और बार-बार पूछता है कि आखिर वो आर्य को देखकर भाग क्यों जाता है। उसे पुराना कुछ याद नहीं। वो बार-बार पूछता है कि आखिरी वो कौन है। यशवर्धन अपनी याददाश्त खो चुका है। अब उसे सिद्धि मां उसकी पहचान बताएगी। वो कहेंगी की अब सही समय आ गया है।
अनु को आएंगे राजनंदिनी के सपने
आगे शो में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनु और आर्य की शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इस पार्टी में सभी मेहमान शामिल होंगे और अंत में आर्य और अनु एक दूसरे को गले लगाएंगे। तभी अनु को फिर से राजनंदिनी से जुड़ा फ्लैशबैक दिखेगा। उसका सिर घूमेगा और चक्कर खा कर वो बेहोश हो जाएगी। अनु की ऐसी हालत देख गायत्री परेशान हो जाएगी। आर्य उसे उठाकर रूम में ले जाएगा। अब धीरे-धीरे राजनंदिनी से जुडी सच्चाई सबके सामने आने वाली है।
आर्य और अनु के बीच होगा किचन रोमांस
दूसरी तरफ अनु और आर्य किचन में मस्ती करते दिखेंगे। आर्य, अनु की मदद के लिए उसके साथ किचन में काम करते दिखेंगे। दोनों के बीच का ये कनेक्शन ऑडियंस को पसंद आने वाला है। इसके साथ ही सीक्रेट रूम का राज भी खुलने वाला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







