Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/31_may_obsession_1780309913738_1780309918694_eb132710-2669-4189-bb0f-3399c36e1920.jpg

Movies like Obsession: ये 10 फिल्में सिर्फ आपको डराएंगी नहीं, बल्कि इंसान के उस डार्क साइड को दिखाएंगी जहां प्यार, सनक और नफरत के बीच की लाइन पूरी तरह मिट जाती है। 

साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस वक्त इंडिया में थिएटर्स में तहलका मचा रही है। सिर्फ आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर्स भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं। ऐसे में हमने एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में उन फिल्मों के नाम हैं जिन्हें आप ‘ऑब्सेशन’ के बाद ओटीटी पर देख सकते हैं।

1. गॉन गर्ल (Gone Girl)

डायरेक्टर: डेविड फिन्चर

ओटीटी: जियोहॉटस्टार

आईएमडीबी: 8.1

क्यों देखें: अगर जूनून और दिमाग से खेलने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘गॉन गर्ल’ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। इस फिल्म की कहानी पत्नी के अचानक गायब होने और उसका उसके पति पर शक करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

यहां देखिए ट्रेलर

2. पर्ल (Pearl)

डायरेक्टर: टी वेस्ट

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

आईएमडीबी: 7

क्यों देखें: इस फिल्म में पर्ल नाम की लड़की का स्टार बनने का ऐसा पागलपन दिखाया है जो उसे कातिल बना देता है। मिया गोथ ने इस फिल्म में पर्ल का किरदार निभाया है। मिया गाेथ की एक्टिंग देख आपको ‘ऑब्सेशन’ की निक्की की याद आ जाएगी है।

यहां देखिए इसका ट्रेलर

3. कम्पैनियन (Companion)

डायरेक्टर: ड्रू हैनकॉक

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

आईएमडीबी: 6.9

क्यों देखें: ये एक मॉडर्न, डार्क और ट्विस्टेड लव स्टोरी है जो आज के दौर के रिलेशनशिप्स और उनके साथ आने वाले टॉक्सिक जूनून पर कमेंट करती है। इसका सस्पेंस और सटायर आपको ‘ऑब्सेशन’ की तरह ही बांधे रखेगा।

यहां देखिए ट्रेलर

4. ब्लिंक ट्वाइस (Blink Twice)

डायरेक्टर: जो क्राविट्ज

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

आईएमडीबी: 6.5

क्यों देखें: एक आलीशान प्राइवेट आइलैंड, जहां सब कुछ परफेक्ट लगता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें भयानक रूप लेने लगती हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

5. फ्रेश (Fresh)

डायरेक्टर: मिमी केव

ओटीटी: 6.7

आईएमडीबी: अमेजन प्राइम वीडियो/हूलू

क्यों देखें: अगर आपको ‘ऑब्सेशन’ में प्यार का खौफनाक रूप पसंद आया, तो डेजी एडगर-जोन्स और सेबस्टियन स्टेन की ये फिल्म आपके होश उड़ा देगी।

यहां देखिए ट्रेलर

6. द इनविजिबल मैन (The Invisible Man)

डायरेक्टर: लेह व्होनेल

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

आईएमडीबी: 7.1

क्यों देखें: एक टॉक्सिक साइंटिस्ट अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को परेशान करने के लिए खुद को गायब कर लेता है।

यहां देखिए ट्रेलर

7. डोंट वरी डार्लिंग (Don’t Worry Darling)

डायरेक्टर: ओलिविया वाइल्ड

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

आईएमडीबी: 6.3

क्यों देखें: इस फिल्म में 1950 के दशक के एक ऐसे शहर की कहानी दिखाई गई है जहां पत्नियों को एक परफेक्ट जिंदगी दी जाती है। लेकिन इस ‘परफेक्ट’ दुनिया के पीछे का सच कंट्रोल और जूनून की सारी हदें पार कर देता है।

यहां देखिए ट्रेलर

8. टूगैदर (Together)

डायरेक्टर: माइकल शैंक्स

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

आईएमडीबी: 6.7

क्यों देखें: दो लोग एक दूसरे से जुड़ने लगते हैं। एक को दर्द होता है, तो दूसरे को भी महसूस होता है। वहां से बाहर निकलने का रास्ता खोजने का जो जुनून और डर उन पर हावी होता है, वो ‘ऑब्सेशन’ फिल्म की तरह आपकाे दंग कर देगा।

यहां देखिए ट्रेलर

9. द रूममेट (The Roommate)

डायरेक्टर: क्रिश्चियन ई. क्रिश्चियनसेन

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

आईएमडीबी: 4.8

क्यों देखें: हॉस्टल रूममेट की दोस्ती जब धीरे-धीरे एक खतरनाक जूनून में बदल जाती है, तो क्या होता है? ये फिल्म दिखाती है कि सिर्फ पार्टनर ही नहीं, बल्कि एक दोस्त का पजेसिव होना भी कितना जानलेवा हो सकता है।

यहां देखिए ट्रेलर

10. जेनिफर्स बॉडी (Jennifer’s Body)

डायरेक्टर: करिन कुसामा

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

आईएमडीबी: 5.6

क्यों देखें: कल्ट क्लासिक बन चुकी ये हॉरर-कॉमेडी एक ऐसी लड़की (मेगन फॉक्स) की कहानी है जो एक शैतानी ताकत के चंगुल में फंसकर लड़कों का शिकार करने लगती है।

यहां देखिए ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN