Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/arijit_singh_1776766661282_1776766661540_1780331289139_54ea2fb4-8495-437f-8ed8-2d875418e586.jpgआपको पता है जब अरिजीत सिंह फेमस नहीं हुए थे तब उन्होंने एक रेखा भारद्वाज के रिफ्रेंस के लिए एक रफ गाना गाया था, लेकिन वो गाना इतना परफेक्ट था कि फिल्म का हिस्सा बन गया था।
अरिजीत सिंह ने एक सुपरहिट गाना सिर्फ 20 मिनट में गाया था…ये कहानी अभी की नहीं है, बल्कि उस दौर की है जब अरिजीत अपना नाम बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय अरिजीत, प्रीतम के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे और अनुराग बासु ने प्रीतम को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बर्फी’ के गाने की जिम्मेदारी दी थी।
20 मिनट में गाया था ये गाना
प्रीतम को मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज को एक गाना सुनाना था ताकि वह उसे सुनकर गाना रिकॉर्ड कर पाएं। ऐसे में प्रीतम ने अरिजीत को स्टूडियो बुलाया और गाना गाने के लिए कहा। अरिजीत ऑटो रिक्शा से स्टूडियो पहुंचे और उन्होंने पैसे बचाने के लिए ऑटो का मिटर ऑन रखा। ऑटो का बिल ज्यादा न आए इसलिए अरिजीत ने सिर्फ 20 मिनट के अंदर ‘बर्फी’ का गाना ‘फिर ले आया दिल’ का रफ वर्जन गाया।
रेखा भारद्वाज ने की थी प्रीतम से रिक्वेस्ट
जब ये ट्रैक प्रीतम ने रेखा भारद्वाज को भेजा तो वो अरिजीत की फैन बन गईं। अरिजीत की आवाज सीधे उनके दिल में उतर गई। उन्हें अरिजीत की आवाज इस कदर पसंद आई कि उन्होंने तुरंत प्रीतम से इजाजत मांगी और अपने पति दिग्गज संगीतकार विशाल भारद्वाज को अरिजीत की आवाज सुनाई।
ऐसे बना ये गाना फिल्म का हिस्सा
रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज ने अनुराग बासु से बात की और फिल्म ‘बर्फी’ में अरिजीत का गाना रखने की रिक्वेस्ट की। अनुराग बासु को भी अरिजीत की आवाज पसंद आई। ऐसे में उन्होंने फिल्म में अरिजीत और रेखा दोनों का वर्जन रखा।
यूट्यूब पर कितने व्यूज?
आज इस गाने को यूट्यूब पर 32 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं।
यहां सुनिए अरिजीत सिंह की आवाज में ‘फिर ले आया दिल’
यहां सुनिए रेखा की आवाज में ‘फिर ले आया दिल’
फिल्म ‘बर्फी’ के बारे में
फिल्म ‘बर्फी!’ में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज का रोल प्ले किया था। रणवीर ने ‘मर्फी उर्फ बर्फी’ को पर्दे पर जीवंत किया था जो बोल और सुन नहीं सकता। प्रियंका चोपड़ा ने ‘झिलमिल चटर्जी’ नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया भा। वहीं इलियाना डिक्रूज ने श्रुति घोष की भूमिका अदा की थी। इन तीनों कलाकारों की बेमिसाल केमिस्ट्री, फिल्म की कहानी और गानों ने इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







