Source :- LIVE HINDUSTAN

Hisense ने भारत में अपनी नई U7QSE Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह टीवी 55, 65, 75 और 85 इंच स्क्रीन साइज, 300Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision IQ, Dolby Atmos और AI फीचर्स के साथ आते हैं।

Hisense U7QSE Mini LED TV Series लॉन्च कर दी है। यह टीवी सीरीज खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, बेहतर गेमिंग अनुभव और प्रीमियम ऑडियो फीचर्स चाहते हैं। ये टीवी 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच, 85-इंच और 100-इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध हैं। Hisense का दावा है कि नई U7QSE Mini LED TV सीरीज में एडवांस Mini LED टेक्नोलॉजी, AI पिक्चर एन्हांसमेंट और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो मूवी देखने, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और गेमिंग के अनुभव को पहले से कहीं बेहतर बना सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह टीवी Dolby Vision IQ, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और 300Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसी प्रीमियम खूबियों के साथ आता है।

Hisense U7SE ULED मिनी-LED टीवी सीरीज की कीमत

Hisense U7SE ULED मिनी-LED टीवी सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच के वेरिएंट में उपलब्ध होगी। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। यह कीमत 55 इंच मॉडल के लिए है।

Hisense U7SE ULED Mini-LED TV: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hisense की नई U7SE TV सीरीज में Mini-LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो Full Array Local Dimming के साथ आती है। टीवी में Hi-QLED Colour टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रंगों को ज्यादा लाइव और नेचर दिखाने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए भी यह टीवी खास है। पूरी सीरीज में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि 100 इंच वाले मॉडल में 165Hz Game Mode दिया गया है। इसके साथ VRR (Variable Refresh Rate) और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है, जिससे PlayStation 5 और Xbox Series X जैसे लेटेस्ट गेमिंग कंसोल पर स्मूद गेमिंग का मजा लिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए टीवी में Hisense Hi-View AI Engine दिया गया है, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करता है। वहीं 100 इंच वाले मॉडल में Hi-View AI Engine Pro मिलता है, जो और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग प्रदान करता है। ऑडियो की बात करें तो U7SE सीरीज में Devialet द्वारा ट्यून किया गया बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे दमदार बास और बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है, जिससे अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत कम पड़ सकती है।

यह स्मार्ट टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। साथ ही AI RGB Light Sensor कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर देता है, जिससे हर समय बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा टीवी को Pantone Validation भी मिला है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन पर दिखने वाले रंग ज्यादा सटीक दिखाई देते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN