Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/sunny_deol_1780486902160_1780486902253_2f02d32f-422f-4b91-bf9a-8d7053483458.jpg

मैं निकला गड्डी लेके गाने का अपना अलग स्वैग है। सोचिए इस गाने की तर्ज पर अगर कोई भोजपुरी गाना बने और इसकी लिरिक्स में गांव के लिए प्यार छलके तो कैसा होगा? यहां सुनें।

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स की लिस्ट में एक धमाकेदार गाना शामिल हुआ है। यह सॉन्ग है गदर का ‘मैं निकला गड्डी लेके’। इंट्रेस्टिंग बात है कि इस गाने की लिरिक्स गांव के ऊपर तैयार की गई हैं। अगर आपको शहरों की भीड़भाड़ छोड़कर गांव की शांत जिंदगी पसंद है तो यह गाना जरूर पसंद आएगा। गाना मृत्युंजय कुमार ने रिक्रिएट किया है। 20 घंटे में इसे 13.6k व्यूज मिल चुके हैं।

मृत्युंजय ने क्या गाया

मृत्युंजय कुमार बोलते हैं, ‘कैसा होता जो इस गाने का एक गांव वर्जन होता।’इसके बाद वह गाते हैं, ‘गंउआं के बात अनोखा हो, जहां बहे प्रेम का झोंका हो। जब सीतली बयरिया बहेला, जैसे लागे कुछ काहेला। ऊ तलवा, ऊ तलैया, ऊ पीपरा के छैया, बड़ी याद आवेला, शहर में ना मनवा लागेला कि दिल गंउआं ओरि भागेला। शहर में ना मनवा लागेला।’

गाने का हिंदी मतलब

इस गाने में मृत्युंजय उस शहर के इंसान के मन की व्यथा कह रहे हैं जो शहर में रहता है और उसे गांव से प्यार है। गाने में वह बोलते हैं, ‘गांव की बात अनोखी होती है, जहां प्यार का झोंका बहता है। ठंडी हवा ऐसे बहती है मानों कानों में कुछ बोल रही हो। वो ताल-तालाब, वो पीपल की छांव, सबकी बहुत याद आती है। शहर में मन नहीं लगता, दिल गांव की ओर भागता है।’

गाने ने किया लोगों को इमोशनल

इस गाने को भर-भरकर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा है, गांव की याद आ गई भैया जी। एक ने लिखा है, भैया के कौनो जोड़ नईखे। एक और ने लिखा है, क्या बा। एक ने लिखा है, बहुत-बहुत प्यारी आवाज बहुत अच्छा गाना है भैया। एक कमेंट है, सुंदर-मधुर। एक ने पूछा है, वाह सुपर भैयाजी इसका फुल सॉन्ग कहां मिलेगा।

कौन हैं मृत्युंजय

इंस्टाग्राम के मुताबिक, मृत्युंजय कुमार राय सिंगर, आर्टिस्ट और परफॉर्मर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 जून 2026 तक 192K फॉलोअर्स हैं। यह संख्या बीते 1 महीने के अंदर तेजी से बढ़ी है। लगातार उनके फैन्स की संख्या बढ़ती जा रही है। मृत्युंजय एक-दो दिन के अंतर पर कोई ना कोई नई क्लिप डालते रहते हैं। वह अलग-अलग भाषाओं के गानों के भी भोजपुरी वर्जन तैयार करते हैं। वह गाना ट्रांसलेट नहीं करते बल्कि पुरानी धुन पर भोजपुरी लिरिक्स बनाकर गाते हैं। उनकी ये आर्ट रीजनल जनता को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाना यूट्यूब पर भी अपलोड किया है। उनके गानों पर 10 मिलियन्स तक व्यूज हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN