Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/youtube_shorts__1780484163294_1780484163404_4e5b17e2-3b14-4097-91a1-f390637bcf49.jpgयूट्यूब शॉर्ट्स में भारत के कॉन्टेंट क्रिएटर्स आजकल अलग-अलग भाषाओं के गाने यूज कर रहे हैं। यहां टॉप 7 गानों की डेली रैंकिंग है। इसमें 1 जून 2026 तक की रैंकिंग फेच की गई है। आप भी चेक करें क्या है ट्रेंडिंग।
यूट्यूब पर शॉर्ट्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया। इनमें विजुअल्स के साथ कौन से गाने लगाए जाएं ये बड़ा सवाल है। यूट्यूब चार्ट शॉर्ट्स पर ट्रेंड कर रहे गानों की लिस्ट जारी करता है। यहां हम आपको टॉप 7 गानों की लिस्ट और यूट्यूब लिंक देंगे। इसमें आप देख सकते हैं कि यूट्यूब चार्ट्स में कौन से गाने पॉप्युलैरिटी बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, भोजपुरी, हरियाणवी के साथ ब्राजीलियन पोर्तुगीज गाना भी शामिल है। जिसे लोग समझ भी नहीं रहे लेकिन सुनकर मजा आ रहा है।
1. दीवाना-दीवाना मैं तेरा
ट्रेंडिंग शॉर्ट्स की लिस्ट में नंबर 1 पर कुमार सानू, साधना सरगम और अन्नू मलिक का गाना दीवाना दीवाना मैं तेरा है। यह गाना हीरो हिंदुस्तानी का है। गाने में अरशद वारसी और नम्रता शिरोडकर हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक हैं। यह गाना कॉन्टेंट क्रिएटर्स की नंबर 1 पसंद है।
2. पासो बेम
ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राजीलियन पोर्तुगीज सॉन्ग पासो बे सो गाना है। इस गाने पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि समझ नहीं आ रहा लेकिन लोग इसके अडिक्टेड हो गए हैं।
3. बैरण
तीसरे नंबर पर हरियाणवी गाना बैरण ट्रेंड कर रहा है। यह यूथ्स का पसंदीदा गाना है। ट्रेंडिंग चार्ट्स में काफी समय से अपना जलवा कायम कर रखा है। यूट्यूब शॉर्ट्स में भी इस गाने को लिया जा रहा है।
4. रागा ऑफ रिवेंज
अनिरुद्ध रविचंदर का गाना रागा ऑफ रिवेंज चौथे नंबर पर है। यह गाना 12 दिनों से चार्ट में है। गाने को 2 वीक्स में टोटल 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
5. तू हसल करा जान
ट्रेंडिंग शॉर्ट्स लिस्ट में पांच नंबर पर अवनीश बाबू का भोजपुरी गाना तू हसल करा जान है। एक महीने में गाने के टोटल 1.4 मिलियन व्यूज हैं। कॉन्टेंट क्रिएटर्स इस रोमांटिक गाने को शॉर्ट्स में इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी ये गाना चल रहा है। लोग इंस्टा और शॉर्ट्स में देखकर इसे यूट्यूब पर देखने पहुंच रहे हैं।
6. लईका किसान के
प्रमोद प्रेमी का भोजपुरी गाना लईका किसान के भी यूट्यूब की ट्रेंडिंग शॉर्ट्स की लिस्ट में छह नंबर पर है। 2 महीने में इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
7. शाम भी खूब है
लिस्ट में सात नंबर पर कर्ज फिल्म का गाना, शाम भी खूब है। गाने में सनी देओल, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी हैं। इसे कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया है। टीसीरीज के यूट्यूब पर ये गाना 15 साल पहले अपलोड हुआ था। अब तक इसको 275 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







