Source :- LIVE HINDUSTAN

World environment day 2026:  5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ये दिन लोगों को याद दिलाने के लिए है कि अगर पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं होंगे, हरियाली नहीं होगी तो इंसान, पशु-पक्षी किसी का भी अस्तित्व नहीं रह जाएगा। पर्यावरण पर दो लाइन स्टेटस पर लगाकर करें लोगों को जागरुक।

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में एनवायरमेंट को हराभरा रखने, प्रदूषण कम करने और अपने प्लैनेट को बचाने के लिए लोगों को जागरुक करना है। ऐसे परिवर्तन जो पर्यावरण को नुकसान से बचाएं जरूरी है। वर्ल्ड एनवायरमेंट डे मनाने का उद्देश्य भी है। इस मौके पर आप भी अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरुक करने का काम कर सकते हैं। यहां से चुनें बेस्ट लाइनें।

World environment day 2026 Slogan, Messages, Quotes in Hindi

1- सांसे हो रही हैं कम

आओ पेड़ लगाएं हम

2- आओ हाथ से हाथ मिलाएं, प्रकृति मित्र हम सब बन जाएं।

3- पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट

4- धरती का आवरण बचाएं,

आओ पर्यावरण बचाएं

हरे-भरे पौधों को लगाकर

पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं।

5- मैंने एक चिड़िया पाली

एक दिन वो उड़ गई

फिर मैंने एक गिलहरी पाली

एक दिन वो भी चली गई

फिर मैंने एक दिन पेड़ लगाया

दोनों वापस आ गए।

6- पृथ्वी को स्वर्ग बनाना है, चारों तरफ पेड़-पौधे लगाना है।

7- प्रकृति से हाथ मिलाएं, ये कभी आपको कभी निराश नहीं करेगी।

8- आओ प्रकृति से हाथ मिलाएं, हर रोज एक पेड़ लगाएं।

9- पृथ्वी हर मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन हर मनुष्य के लालच को नहीं।

10- सुख की पहली शर्तों में से एक यह है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच का संबंध न टूटे।

11- प्रकृति कभी जल्दी नहीं करती। वह कण-कण करके, थोड़ा-थोड़ा करके अपना काम पूरा करती है, इसलिए विनाश से बचें।

12- पृथ्वी हमारी नहीं है: हम पृथ्वी के हैं।

13- अगर हम पर्यावरण को नष्ट कर देंगे तो हमारा समाज ही नहीं बचेगा।

14- जो राष्ट्र अपनी मिट्टी को नष्ट करता है, वह स्वयं को नष्ट कर लेता है। वन हमारे देश के फेफड़े हैं, जो हवा को शुद्ध करते हैं और हमारे लोगों को नई शक्ति प्रदान करते हैं।

15- पानी नहीं बचाओगे, याद रखो पछताओगे

सूखी सरिता, सूखे सर,

कहते जल बर्बाद न कर।

16- नीर बचाएं, वृक्ष लगाएं

आओ पर्यावरण बचाएं।

17- पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा,

तभी होगी अपने जीवन की रक्षा।

18- मानव जाति का करना है विकास तो हरियाली रखें आस-पास।

19- जब तक है धरती पर हरियाली तब तक ही संभव है खुशहाली।

20- अगर हम पर्यावरण का नाश करेंगे,

तो हमारे पास समाज भी नहीं बचेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN