Source :- LIVE HINDUSTAN
Penny Stocks: पेनी स्टॉक String Metaverse Ltd ने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने 2 शेयर फ्री देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि अब नजदीक है। बता दें, पेनी स्टॉक का रेट 10 रुपये से भी कम का है।
कब है बोनस शेयर के लिए तय रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 9 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पिछले दिनों 19 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा और रिकॉर्ड डेट पर उनके पास कम से कम 9 शेयर या उसके गुणांक में स्टॉक रहेंगे तभी उस इनवेस्टर्स को बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।
अप्रैल में हो चुका है शेयरों का बंटवारा
String Metaverse Ltd के शेयरों का बंटवारा इसी साल अप्रैल के महीने में हुआ था। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में तब बांट दिया गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
शुक्रवार को String Metaverse Ltd के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। पेनी स्टॉक बीएसई में 3.47 प्रतिशत की उछाल के बाद 9.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों 56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में पेनी स्टॉक का दाम 36 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.84 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 32.44 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 7.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1146 करोड़ रुपये का है।
तीन साल में String Metaverse Ltd के शेयरों का दाम 6935 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में पेनी स्टॉक का दाम 4182 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई के डाटा के अनुसार 10 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 8854 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
22 अप्रैल 2026 की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.52 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 21.48 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले मार्च तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 81.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 18.21 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। )
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







