Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/Abch_1773842610611_1773842617387_1780886168504_5894d552-44cd-493b-ade8-acc7f60c92f2.jpgबॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल में बताया कि किसी भी प्रॉब्लम का समाधान कैसे ढूंढा जाना चाहिए। एक्टर ने बताया कि वो इस उम्र में भी सुबह 4 बजे तक काम करते हैं। फिर आराम और अपना नया दिन शुरू करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने पिछले कुछ ब्लॉग में काम के लिए अपना प्यार दिखा चुके हैं। एक्टर ने बताया था कि वो उम्र के हर पढ़ाव पर काम करते रहना चाहते हैं। अब उन्होंने अपने नए ब्लॉग के जरिए बताया कि कैसे वो सुबह के 4 बजे तक काम कर रहे हैं।एक्टर 83 साल के हो गए हैं और अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हैं।अपनी फिल्मों के अलावा एक्टर दूसरे तरीकों से भी अपने फैंस को अधिक समय देते हैं। संडे दर्शन के साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए वो फैंस के साथ जुड़े हुए हैं।
सुबह 4 बजे तक करते हैं काम
अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में अपना वर्क रुटीन शेयर करते हुए बताया कि वो अभी उठे हैं। सुबह 4 बजे तक काम करते रहे, अब काम के लिए तैयार हैं। सब अपना ध्यान रखे। गर्मी से खुद को बचाए रखें, हाइड्रेटेड रहें। अमिताभ बच्चन ने आगे प्रॉब्लम को डील करने का तरीका बताया है। एक्टर ने लिखा है, ‘प्रॉब्लम की एक अच्छी बात यह है कि वे बाद में भी प्रॉब्लम ही रहेंगी; उनसे तुरंत निपटना जरूरी नहीं है। हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है और किसी न किसी परेशान करने वाली प्रॉब्लम के सामने आने से व्यक्ति को उस प्रॉब्लम समझ आती है, और बदले में, वह ज्ञान उसे और अधिक समझदार बनाता है।’
कॉन्फिडेंस के साथ पॉजिटिविटी जरूरी
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा ‘सीखने के लिए आपको किसी प्रॉब्लम की जरूरत नहीं होती; लेकिन अगर अगली बार ऐसी कोई दिक्कत आती है, तो वो सिर्फ उसके समाधान के लिए, बल्कि जीवन की अनिश्चितताओं और अनिश्चितताओं को समझने के लिए तैयार रहना चाहिए; यही अनिश्चितताएं और अनिश्चितताएं जीवन को जीने योग्य बनाती हैं। कॉन्फिडेंस के साथ पॉजिटिविटी जरूरी।’
अमिताभ बच्चन के आने वाले प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन एकाध नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सेक्शन 84 नाम की फिल्म में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास कल्कि पार्ट 2 भी है जिसमें उन्होंने अश्वथामा का किरदार निभाया है। पहले पार्ट में एक्टर के काम को पसंद किया गया था। दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण ने काम किया था। अब दीपिका इस प्रोजेक्ट से बाहर हो चुकी हैं और उनकी जगह साई पल्लवी ने ली है। फिल्म की रिलीज से जुड़ी कोई नई जानकारी नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






