Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/shekhar_suman_1780892670621_1780892670777_1a91f4ba-9262-4af8-ab69-3e10509ce6ea.jpg

शेखर सुमन का कहना है कि सिस्टम हमेशा पावरफुल के आगे झुकता है। उन्होंने बांग्लादेश के उस भैंसे का उदाहरण देकर बताया कि जिसकी शक्ल लोग डोनाल्ड ट्रम्प से मिला रहे थे।

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें उन्होंने ट्रम्प का उदाहरण देकर बताया है कि कैसे सिस्टम पावरफुल इंसान के सामने झुकता है। शेखर सुमन अपने यूट्यूब चैनल पर अपना शो करते हैं। इसमें सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर सटायर होता है और वह सिलेब्रिटीज का इंटरव्यू भी करते हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश के उस वायरल भैंसे का जिक्र किया जिसकी शक्ल लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिला रहे हैं।

ट्रम्प जैसे भैंसे पर क्या बोले शेखर?

शेखर टुनाइट के एपिसोड 4 की क्लिप्स वायरल हैं। इसमें शेखर सुमन बोलते हैं, बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखने वाला एक भैंसा चर्चा में है। जिसको वहां की सरकार ने बकरीद पर हलाल होने से बचाया। वो तो ठीक है लेकिन उस ‘भैंसे’ का क्या करें जो ‘वहां’ इतने लोगों का हलाल कर रहा है। देखा जाए तो दुनिया में लाखों भैंसे होंगे लेकिन बचाया उसको गया जो पावरफुल दिखता होगा। यानी इंसान हो या जानवर सिस्टम हमेशा पावरफुल लोगों के आगे ही घुटने टेकता है। पहले ट्रम्प को देखकर लगता था कि क्या भैंसे जैसा आदमी है। अब भैंसे को देखकर लगता है कि क्या ट्रम्प जैसा भैंसा है।

वेनेजुएला से क्यों खरीदें तेल?

बताइए हम विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को नहीं ला पाए और वह वेनेजुएला में घुसकर वहां के प्रेसिडेंट को उठा लाए। वैसे उठा लाए यहां तक तो ठीक है लेकिन उसका तेल भी निकाल दिया। यहां तक भी ठीक है लेकिन हमसे कह रहा है कि वेनेजुएला का तेल खरीदो। रशिया से खरीदोगे तो टैरिफ लगा दूंगा। एक बात समझ नहीं आती कि रशिया हो या वेनेजुएला, हम किसी से तेल क्यों खरीदें। भाई हमारे यहां महंगाई और बेरोजगारी से दबकर जो करोड़ों लोगों का तेल निकल रहा है, वो कहां जा रहा है। वो कब काम आएगा, कोई बताएगा।

बिना डरे कैसे बोलते हैं शेखर?

शेखर सुमन का एक और वीडियो वायरल है। इसमें उनसे सवाल होता है, यार एसएस तुम इतनी निडरता से बात कर रहे हो, कमेंट्स बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि शेखरजी आपको डर नहीं लगता? इस पर शेखर जवाब देते हैं, लोग हर मोड़ पर रुक-रुककर संभलते क्यों हैं? इतना डरते हैं तो घर से निकलते क्यों हैं।

मूवर्स एंड शेकर्स की तर्ज पर शो

साल 1997 में शेखर सुमन का शो मूवर्स एंड शेकर्स आता था। इसमें भी वह पॉलिटकल सटायर, सिलेब इंटरव्यू करते और मोनोलॉग देते थे। यह शो सोनी पर 2001 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद सब टीवी पर 2012 में फिर से शुरू हुआ। शेखर सुमन का वो शो लेट नाइट आता था और काफी पॉप्युलर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN