Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/AnuSpoi_1780894170973_1780894177454_04219f66-f7c8-4155-a15a-aac032e6a8ec.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही एक बड़ी मुश्किल में फंस जाएगी। श्रुति उसकी मदद करने से साफ इनकार कर देगी, तब अनुपमा मदद को आगे आएगी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक बार फिर मां ही राही और प्रेम के काम आएगी। वह औरत जिसे वो हमेशा बुरा-भला कहते रहे, कोसते रहे और बेइज्जत करते रहे, वही औरत अब अपनी पूरी टीम के साथ राही और प्रेम की मदद करने को आगे आएगी। हालांकि यहां भी राही हमेशा की तरह अपनी मां को विलेन और पति को हीरो जताने की कोशिश करेगी। लेकिन बजाए अपने आत्मसम्मान की परवाह किए, अनुपमा और बाकी सभी लोग राही की मदद करेंगे। अपकमिंग एपिसोड में और कौन से ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं? चलिए जानते हैं।

विदेशी मां दिखाएगी असली रंग

शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि प्रेम की अचानक तबीयत काफी ज्यादा खराब हो जाएगी और इसी बीच उसके कैफे (अनुज कैफे) को एक बड़ा ऑर्डर मिला होगा। क्योंकि प्रेम कुकिंग करने कैफे नहीं जा सकता, इसलिए राही को मोर्चा संभालना पड़ेगा। प्रेम कहेगा कि ऑर्डर बहुत जरूरी है, तुम्हें ही सब संभालना पड़ेगा। राही बिना कुछ सोचे-समझे कैफे पहुंचेगी और किचन में खुद को काम में झोंक देगी। लेकिन काम इतना ज्यादा होगा कि राही के तोते उड़ जाएंगे। वह अपनी अमेरिकन मां श्रुति को कॉल करके अपनी तकलीफ बताएगी तो वह उलटा राही को ही ताने मारना शुरू कर देगी।

राही को बचाने आएगी अनुपमा

श्रुति राही से कहेगी कि उसका काम कुक्स (बावर्चियों) के पीछे भागना नहीं है। तुम सिर्फ एक दिन एक ऑर्डर मैनेज नहीं कर पा रही हो? राही को श्रुति की कही बातें बहुत चुभेंगी लेकिन उसके पास कोई चारा नहीं होगा। वह काम में जुट जाएगी। प्रेरणा जब जाकर अनुपमा को बताएगी कि अनुज कैफे में क्या हो रहा है तो अनुपमा फौरन मदद को दौड़ेगी लेकिन कैफे की चौखट पर जाकर रुक जाएगी। उसे याद आएगा कि प्रेम ने उससे क्या कहा था। इसी दौरान अंदर राही टेबल पर चढ़कर पंखा साफ करने लगेगी और उसका पांव फिसल जाएगी।

अनुज कैफे में होगा घमासान?

लेकिन तब तक अनुपमा और उसकी पूरी टीम मदद के लिए अनुज कैफे पहुंच जाएगी और उसे गिरने से बचा लेगी। अनुपमा और उसकी पूरी टीम बिना देर किए मोर्चा संभालेगी और धड़ाधड़ काम निपटना शुरू हो जाएगा। इस दौरान बजाए अपनी मां का शुक्रिया अदा करने के, राही अनुपमा से कहेगी- आप लोग प्लीज यहां से चले जाइए। प्रेम यह कभी नहीं मानेगा। अनुपमा कहेगी कि सब मिलकर काम करेंगे तो ही काम हो पाएगा। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर प्रेम कोठारी मेंशन से राही की मदद को निकल पड़ेगा। अब देखना यह है कि क्या उसके आने से पहले सारा काम खत्म हो पाएगा या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN