Source :- LIVE HINDUSTAN

6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, Android 16 और AI फीचर्स के साथ HMD ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है।

बजट 5G फोन्स की मांग लगातार बढ़ रही है। अब HMD ने पॉपुलर HMD Vibe 2 5G का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। HMD Vibe 2 5G Android 16 पर चलता है। कंपनी ने फोन में क्लीन और आसान यूजर इंटरफेस देने की कोशिश की है। साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का भी वादा किया गया है। HMD Vibe 2 5G की एक खास बात यह है कि इसमें Indus AI सपोर्ट दिया गया है। जानिए नए वैरिएंट की कीमत:

HMD Vibe 2 5G की कीमत और उपलब्धता

HMD Vibe 2 5G को भारत में कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के नए 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 14,999 रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। फोन Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी सेल Flipkart पर कल 16 जून से शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर के तहत 2000 रुपए का इंस्टेंट बैंक छूट भी दी जा रही है।

HMD Vibe 2 5G के फीचर्स

फोन में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा AI सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोटो की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। कैमरा सेटअप में डे-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट शॉट्स और सोशल मीडिया के लिए अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में Android 15/Android 16 आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा AI फीचर्स, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN