Source :- LIVE HINDUSTAN

Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को अपर सर्किट लगा है। इस कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह ताइवान की कंपनी Foxconn के साथ हुआ समझौता है। इस रणनीतिक साझेदारी के जरिए नए जनरेशन का एआई डाटा सेंटर बनाया जाएगा। इस खबर ने कंपनी के शेयरों में पंख लगा दिया है।

Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयर आज सोमवार को बीएसई में बढ़त के साथ 1173.75 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 1215.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, दोनों कंपनियां मिलकर एआई डाटा सेंटर सॉल्यूशन्स बनाएंगी। प्रोडक्शन इस साल के अंततक शुरू हो जाएगा।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में रहा है शानदार

इस कंपनी के शेयरों का भाव 3 महीने में 37 प्रतिशत बढ़ चुका है। वहीं, इस साल अबतक Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयरों की कीमतों में 70 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 1 साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी का बीएसई में 1417.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 572.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 29071 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने कितना रिटर्न दिया है?

बीते दो साल में Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 394 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 841 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 760 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

इश कंपनी ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है। 2012 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.40 रुपये का फायदा हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN