Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/Weird_Rec_1781596832779_1781596840218_45f15fc4-ac38-4900-b93f-cd5fa5c56704.jpgबॉलीवुड फिल्ममेकर्स रीमेक फिल्में बनाने के पुराने शौकीन रहे हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे ज्यादा बार रीमेक की गई फिल्म के बारे में पता है? इस फिल्म को भारत में भी रीमेक करके बनाया जा चुका है।
बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का बहुत पुराना इतिहास रहा है। बहुत संभावना इस बात की है कि आपकी पसंदीदा हिंदी फिल्म किसी साउथ या हॉलीवुड फिल्म की रीमेक रही हो। इतना ही नहीं, कई बार तो हिट फिल्मों के सीन भी दूसरी फिल्मों से फ्रेम टू फ्रेम कॉपी किए जाते थे। हेरा फेरी, भूल भुलैया, दृश्यम और शैतान जैसी दर्जनों फिल्में हैं जो असल में रीमेक हैं। लेकिन क्या आपको उस फिल्म के बारे में पता है जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार रीमेक किया गया है? चलिए जानते हैं। इस फिल्म को एक-दो नहीं बल्कि कुल मिलाकर 28 बार अलग-अलग देशों और भाषाओं में रीमेक की जा चुकी है।
हिंदी फिल्में जो असल में किसी अन्य फिल्म का रीमेक हैं-
- गजनी
- भूल भुलैया
- बैंग बैंग
- वॉन्टेड
- कबीर सिंह
- मर्डर
- गॉड तुस्सी ग्रेट हो
- दृश्यम
- जो जीता वही सिकंदर
- टैक्सी नं 9.2.11
जब बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की खुली नींद
जब साउथ के फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्मों को हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज करना शुरू किया तो बॉलीवुड की जैसे बत्ती ही बुझ गई। तमिल-तेलुगू और कन्नड़ फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट होने लगीं और बॉलीवुड हाथ पर हाथ धरे बैठा था। तब जाकर हिंदी सिनेमा ने ऑरिजनल स्क्रिप्ट के साथ फिल्मों पर काम करना शुरू किया। लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि हिंदी सिनेमा के मेकर्स ने रीमेक फिल्में बनाना छोड़ दिया। साल 2025 में आई ‘सितारे जमीन पर’ और अक्षय कुमार की साल 2024 में आई ‘खेल खेल में’ भी असल में रीमेक मूवीज ही रही हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उस फिल्म की, जिसे सबसे ज्यादा बार रीमेक किया गया है।
सबसे ज्यादा बार रीमेक हो चुकी फिल्म
यह फिल्म थी साल 2016 में रिलीज हुई इटैलियन फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेन्जर्स’। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को दुनिया भर की अलग-अलग भाषाओं में 28 बार रीमेक किया जा चुका है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ असल में इसी मूवी का रीमेक थी। ऑरिजनल फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.7 थी और अक्षय कुमार की फिल्म को सिर्फ 6.5 रेटिंग मिली। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि इसे इतनी ज्यादा बार रीमेक किया जा चुका है। तो इसका जवाब है लागत (Budget)। स्टूडियोज को ऐसी फिल्में बहुत पसंद आती हैं जो कम लागत में बन जाएं और जिन्हें बनाने के लिए ज्यादा ताम-झाम ना करना पड़े। यह फिल्म इन सभी मानकों पर खरी उतरती है।
कई-कई बार रीमेक की जा चुकी फिल्में
बात बॉलीवुड की अन्य फिल्मों की करें तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ‘हेरा फेरी’ असल में साल 1989 में रिलीज हुई ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का रीमेक है। इस फिल्म को अभी तक कुल 4 बार रीमेक किया जा चुका है। इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर ‘भूल भुलैया’ की बात करें तो यह साल 1993 में आई ‘मणिचित्रथाजू’ की रीमेक है, इसे भी कुल मिलाकर 5 बार रीमेक किया जा चुका है। इसके अलावा साल 1993 में आई फिल्म दृश्यम को भी कुल 5 बार रीमेक किया जा चुका है। तो आप अब समझ रहे हैं कि बड़ी और कामयाब फिल्मों को रीमेक करना प्रोड्यूसर्स को कितना पसंद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





