Source :- LIVE HINDUSTAN
Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी VA Tech Wabag Ltd के शेयरों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत से अधिक उछल गया। इस कंपनी को विदेश में एक नया प्रोजेक्ट मिला है। जिसके बाद स्टॉक की कीमतों में हलचल देखने को मिली है।
52 वीक हाई पर भाव
VA Tech Wabag Ltd के शेयर बीएसई में आज मंगलवार को 1648.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1754.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 1033.95 रुपये है।
क्या करती है कंपनी?
यह कंपनी ड्रिंकिंग वाटर ट्रीटमेंट, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, रिसाइकल-रियूज और इंडस्ट्रीयल वाटर ट्रीटमेंट आदि का काम करती है। कंपनी ने अबतक अपनी फील्ड में 1500 से अधिक प्रोजेक्ट को पूरा किया है। VA Tech Wabag Ltd इस क्षेत्र में पिछले 25 साल से कम कर रही है। बता दें, मौजूदा समय में कंपनी की उपस्थिति 25 से अधिक देशों में है।
9 जून 2026 को कंपनी ने दी जानकारी में बताया कि उन्हें यूएई के Ajman Sewage Biorefinery Plant के फेज-03 का डिजाइन और कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। यह प्रोजेक्ट कंसोर्टियम के जरिए कंपनी ने हासिल किया है। कंपनी ने इसे 250 करोड़ रुपये से 600 करोड़ रुपये के ऑर्डर कैटगरी में डाला है। बता दें, 25 मई 2026 के डाटा के अनुसार इस कंपनी के पास 17200 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है।
रेखा झुनझुनवाला के पास 8% हिस्सा
Trendlyne के डाटा के अनुसार इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है। उनके पास 50 लाख शेयर कंपनी के हैं। मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 2.6 प्रतिशत की है। बता दें, मौजूदा समय में प्रमोटर्स के पास 19.1 प्रतिशत हिस्सा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयरों का भाव करीब 26 प्रतिशत बढ़ा है। 1 साल में स्टॉक का दाम 12.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में VA Tech Wabag Ltd के शेयरों का दाम 55 प्रतिशत और तीन साल में 278 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से जिन निवेशकों ने कंपनी के शेयरों को होल्ड करके रखा है उनके शेयरों की कीमतों में 375 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







