Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Rate Today 17 June: MCX के बाद आज सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के रेट में गिरावट है। आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 556 रुपये सस्ता होकर 150107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 744 रुपये टूटकर 248435 रुपये पर पहुंच गए हैं। बता दें जून में अबतक सोने के भाव 6356 रुपये और चांदी के भाव 24915 रुपये गिर चुके हैं।

बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता है सोना

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 26014 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 137498 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के दौरान सोने-चांदी के भाव की बात करें तो सोना अबतक 8990 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 19465 रुपये सस्ती हुई है।

14 से 23 कैरेट तक के गोल्ड के आज के रेट

23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 556 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 149504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 511 रुपये सस्ता होकर 137496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

18 कैरेट गोल्ड के दाम में 418 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव 112579 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सबसे कम रेट वाला गोल्ड यानी 14 कैरेट सोने की बात करें तो यह भी 327 रुपये टूटकर 87811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील का क्या हुआ असर

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। तब यह 151078 रुपये पर था और आज तक कुल 971 रुपये टूटकर 150107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की बात करें तो यह 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 7165 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN