Home मनोरंजन समाचार ‘मेरे मरने के बाद…’, काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से...

‘मेरे मरने के बाद…’, काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/kaala_hiran_19_06_1781840682711_1781840686621_72025e86-1e39-4a03-ba9f-53fadb8b1df6.png

सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्योंकि वो काला हिरण नाम की फिल्म बना रहे हैं इसलिए उन्हें पाकिस्तान से भी धमकियां मिल रही हैं।  

सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने का ऐलान करने के बाद से ही प्रोड्यूसर अमित जानी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब अपने एक्स हैंडल से एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। अमिता जानी ने बताया कि उन्हें सलमान खान के केस पर फिल्म बनाने को लेकर पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके मरने के बाद उनकी फिल्म को उनकी टीम रिलीज करेगी, लेकिन वो फिल्म रिलीज होकर ही रहेगी।

काला हिरण के प्रोड्यूसर को पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

गुरुवार को अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट किया- सलमान खान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तानी के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी द्वारा मुझे देर रात से कॉल और मेसेज करके ड्रोन और ग्रेनेड हमले मे मारने की धमकी दी जा रही है, मैंने गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

सलमान खान पर कसा तंज

अमित जानी ने आगे लिखा- सलमान खान दो मोर्चे पर लड़ रहे हैं- एक तरफ कल दिल्ली हाईकोर्ट मे उनकी ‘काला हिरण’ के खिलाफ सुनवाई है। वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी टूल किट से हजारों धमकी दिला चुके हैं।

अमित जानी ने कहा- हत्या भी हो गई तब भी फिल्म रिलीज होगी

अमित ने कहा कि जब डी कंपनी के नाम से आई धमकी से वो नहीं डरे तो अब उन्हें पाकिस्तान के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कॉल और मैसेज भिजवाए गए। उन्होंने लिखा- आपके स्टारडम और बीइंग ह्यूमन के झूठे नारे पर शर्म आनी चाहिए। लेकिन मैं डरा नहीं हूं। मेरी हत्या भी हो जाएगी तो भी मेरे मरने के बाद मेरी टीम काला हिरण रिलीज करेगी ताकि बिश्नोई समाज की संघर्ष गाथा और बलिदानी इतिहास को दुनिया देख सके।

सलमान की टीम के काला हिरण की टीम को भेजा लीगल नोटिस

काला हिरण फिल्म की बात करें तो ये फिल्म सलमान खान के जीवन के उस विवादित दौर पर बात करेगी जब हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। सलमान खान की टीम ने काला हिरण फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भी भेजा है। इस नोटिस में काला हिरण की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही गई है।

सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN