Source :- LIVE HINDUSTAN
Leather shoes care: चमड़े के जूते कितने भी अच्छे क्यों ना हों, समय के साथ उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। अगर आप उन्हें फिर से नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू तरीके आपके काम आ सकते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि हम कपड़ों, घड़ी और बाकी चीजों पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन जूतों की तरफ नजर ही नहीं जाती। धीरे-धीरे धूल, मिट्टी और रोजाना इस्तेमाल की वजह से चमड़े के जूते अपनी चमक खोने लगते हैं। फिर चाहे जूते कितने भी महंगे क्यों ना हों, फीके और पुराने दिखते हैं। अच्छी बात यह है कि हर बार जूतों को नया जैसा दिखाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी जूतों की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद कर सकती हैं। अगर आपके पसंदीदा लैदर के जूते भी पहले जैसे नहीं दिखते, तो ये आसान और भरोसेमंद तरीके उन्हें फिर से साफ, चमकदार और आकर्षक बना सकते हैं।
- सबसे पहले धूल और गंदगी हटाएं
किसी भी रेमेडी को ट्राई करने से पहले एक मुलायम सूखा कपड़ा लें और उससे जूतों पर जमी धूल और मिट्टी को अच्छी तरह साफ करें।
- नारियल के तेल से लौट सकती है चमक
नारियल का तेल चमड़े की सतह को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। एक साफ कपड़े पर बहुत थोड़ी मात्रा में तेल लें। इसे जूतों पर हल्के हाथों से गोलाई में रगड़ें, कुछ मिनट बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें।
2. केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा भी है काम का
यह उपाय सुनने में अलग लग सकता है, लेकिन कई लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को जूतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद मुलायम कपड़े से जूते साफ कर लें। इससे जूते पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखेंगे।
3. हल्के सिरके से करें सफाई
अगर जूतों पर दाग या फीकी परत दिख रही है, तो थोड़ा सिरका मदद कर सकता है। एक कपड़े को हल्का गीला करें और उसमें कुछ बूंदें सिरके की डालें। अब जूतों को धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रखें कि सिरके का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में ना करें।
4. वैसलीन भी आ सकती है काम
बहुत कम मात्रा में वैसलीन लेकर जूतों की सतह पर लगाएं। इसके बाद साफ कपड़े से रगड़ें।
चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
- जूतों को सूखी जगह पर रखें: नमी चमड़े को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए जूतों को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें।
- धूप में लंबे समय तक ना छोड़ें: बहुत ज्यादा धूप से चमड़ा सूखा और फीका हो सकता है।
- नियमित सफाई करें: धूल जमा होने का इंतजार ना करें। समय-समय पर जूतों को साफ करते रहें।
- गीले जूतों को तुरंत सुखाएं: अगर जूते बारिश में भीग जाएं, तो उन्हें नेचुरली सूखने दें। बहुत तेज गर्मी से सुखाने की कोशिश ना करें।
कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?
- बहुत ज्यादा तेल या किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल करने से बचें।
- अधिक मात्रा में लगाया गया तेल चमड़े पर परत बना सकता है और धूल जल्दी चिपक सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




