Home BUSINESS NEWS HINDI RVNL ने दिया इस कंपनी को 2666 करोड़ रुपये का काम, शेयरों...

RVNL ने दिया इस कंपनी को 2666 करोड़ रुपये का काम, शेयरों को खरीदने की मची होड़, 5% उछला भाव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में गिरावट के उलट HFCL के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला नया काम है। HFCL को यह काम रेल विकास निगम से मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 2666.09 करोड़ रुपये है।

HFCL के शेयरों में उछाल

बीएसई में आज शुक्रवार को एचएफसीएल के शेयर 207 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 209.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। आज 576 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। बता दें, मंगलवार को यह स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। कंपनी के शेयर 209.61 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह स्टॉक का नया रिकॉर्ड हाई था। इससे पहले 4 जून को इस स्टॉक का आल टाइम हाई 208.98 रुपये प्रति शेयर था।

क्या है काम?

17 जून को कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड ने 2666.098 करोड़ रुपये का काम दिया था। इस नए वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को उत्तर प्रदेश में भारतनेट फेज-III के जुड़ा प्रोजेक्ट करना है। यह काम कंपनी को टेलीकॉम सर्कल के यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में करना है। इससे पहेल 23 जनवरी 2025 को रेल विकास निगम लिमिटेड ने 2167.65 करोड़ रुपये का काम दिया था। यानी पिछले दो साल में दो बड़े ऑर्डर कंपनी को मिल चुके हैं।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है। 2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 204 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 164 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 209.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 59.83 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 32089 करोड़ रुपये का है।

दो साल में स्टॉक का दाम 65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में स्टॉक का भाव 205 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में HFCL ने पोजीशनल निवेशकों को 298 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक 1000 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

कंपनी ने हर साल निवेशकों को डिविडेंड दिया है। 2025 में कंपनी ने आखिरी बार डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN