Home मनोरंजन समाचार Cocktail 2 Box Office Day 2 : दूसरे दिन फिल्म की...

Cocktail 2 Box Office Day 2 : दूसरे दिन फिल्म की हुई जबरदस्त कमाई, कमा लिए इतने करोड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/kl_1781975643319_1781975652245_8f7022d5-e59c-4436-9ae6-f6d7a14182d1.jpg

कॉकटेल 2 की रिलीज को 2 दिन हो गए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। जानें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ने कितने कमाए हैं।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का सीक्वल है। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म की कमाई उस हिसाब से ठीक हुई। वहीं दूसरे दिन के फिल्म की कमाई का अपडेट भी आ गया है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

दूसरे दिन फिल्म की कमाई अच्छी रही है। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 12.11 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ की कमाई की थी तो इस हिसाब से मूवी ने भारत में नेट 25.61 करोड़ और ग्रॉस 30.49 करोड़ की कमाई कर ली है।

पहले दिन को कॉकटेल 2 ने पहले पार्ट को पछाड़ा

बता दें कि पहले दिन की कमाई के हिसाब से तो कॉकटेल 2 ने कॉकटेल के पहले पार्ट को पछाड़ दिया था। कॉकटेल ने पहले दिन 10.24 करोड़ कमाए थे वहीं कॉकटेल 2 ने 13.50 करोड़। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पैंटी लीड रोल में थे।

कॉकटेल 2 की पूरी टीम

कॉकटेल 2 के बारे में बता दें कि इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इनके अलावा संजय दत्त, टीकू तलसानिया और पुलकित सम्राट भी हैं। इस फिल्म के जरिए शाहिद ने पहली बार रश्मिका के साथ काम किया है। कृति के साथ वह तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में काम कर चुके हैं।

फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर क्या बोले शाहिद

बता दें कि कॉकटेल 2 को ए सर्टिफिकेट मिला था। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने पर शाहिद कपूर ने कहा था, ‘इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिसे आप को आपत्ती हो सकती है। मुझे पता चला कि मुझे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है। मैं यही जानना चाहता हूं क्यों। मुझे नहीं समझ में आया। इस फिल्म में 3 लोगों की कहानी है। सबके साथ देख सकते हैं।’ शाहिद का यह भी कहना है कि इस फिल्म को देखने के बाद आपके चेहरे पर स्माइल जरूर आएगी।

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कॉकटेल 2, लेस्बियन पर बनी स्टोरी है। लेकिन फिर डायरेक्टर और स्टार कास्ट ने क्लियर किया है कि ऐसा नहीं है।

वैसे यह स्टोरी एक कपल पर बनी है जो साथ में लाइफ एंजॉय करता है, तभी लड़की की दोस्त की एंट्री होती है। फिर आता है कहानी में ट्विस्ट, आखिर में फिर कौन किसके साथ होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN