Home मनोरंजन समाचार रिलीज होते ही छाया समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट, 1 घंटे...

रिलीज होते ही छाया समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट, 1 घंटे में आए 2.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/samay_raina_20_06_01_1781967630689_1781967639654_2a6dd348-cc60-4068-ae46-5e723b95ece7.png

Netflix Show: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट रिलीज होते ही छा गया है। 1 घंटे में यूट्यूब पर इस शो को 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। नेटफ्लिक्स पर भी इस बार ये शो रिलीज किया गया है।  

इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया गया है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट बनकर पहुंचीं। समय रैना का शो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। यूट्यूब पर शो रिलीज होने के 1 घंटे के अंदर-अंदर 2.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यूट्यूब के साथ-साथ समय रैना का शो नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया गया है। पहले सीजन की तरह ही इस सीजन भी कंटेस्टेंट्स और पैनल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को रोस्ट

समय रैना अपने ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने आलिया भट्ट को स्टेज पर बुलाते ही रोस्ट किया। आलिया अपनी बात रख रही थीं कि तभी उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर पछतावा हो रहा है। इतना सुनते ही समय ने कहा कि उन्हें भी पछतावा हुआ था जब उन्होंने जिगरा देखी थी। समय ने ये भी कहा कि वो आलिया के साथ बैठकर काफी नर्वस हैं। आलिया उनसे कुछ बोलती उससे पहली ही समय ने कहा क्योंकि वो उनके पति के बहुत बड़े फैन हैं।

समय रैना ने शरवरी वाघ को भी रोस्ट किया। उन्होंने शरवरी से पूछा कि वो कौन हैं। समय ने कहा कि उन्होंने शरवरी का नाम आलिया प्लस 1 लिखा है। शरवरी समय रैना के जोक्स को एंजॉय करती नजर आईं।

आलिया से पूछा राष्ट्रपति का नाम

समय रैना ने आलिया भट्ट के उस पुराने वीडियो को लेकर भी रोस्ट किया जहां आलिया भट्ट देश के राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाई थीं। समय रैना ने आलिया से पूछा कि क्या उन्हें अभी की राष्ट्रपति का नाम पता है? आलिया ने सही जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ही आलिया को उनका नेशनल अवॉर्ड दिया था। इसके बाद समय ने आलिया से कहा कि उनसे कहकर हमारी एक दो एफआईआर हटवा दो।

पुराने सीजन वाला कॉन्सेप्ट

समय रैना के शो की बात करें तो पूरी तरह से ही पुराने सीजन वाला कॉन्सेप्ट फॉलो किया गया है। कंटेस्टेंट ने आकर अपना टैलेंट दिखाया। इसके बाद पैनल ने उन्हें प्वाइंट्स दिए और कंटेस्टेंट से प्वाइंट मिलने पर उस कंटेस्टेंट को जीत मिली।

हालांकि, पहला एपिसोड देखकर लगा कि शो काफी ध्यान से एडिट किया गया है। पहले सीजन के मुकबाले इस सीजन की भाषा थोड़ी साफ है। समय रैना या कंटेस्टेंट गलत भाषा को प्रयोग करते कम दिखे हैं। वहीं, एपिसोड में उन्हीं कंंटेस्टेंट्स का वीडियो डाला गया है जिन्होंने असल में कुछ अच्छा टैलेंट शो किया। पहले के सीजन में उन कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी डाले जाते थे जो अच्छा परफॉर्म नहीं करते थे या जो सिर्फ इधर-उधर की बातें करते थे।

कंटेस्टेंट हुआ इमोशनल

सुकृत देओ नाम के एक कंटेस्टेंट ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इम्प्रेस कर दिया। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, आशीष सोलंकी,समय रैना और बलराज घई ने कंटेस्टेंट को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। पैनल से मिले इतने प्यार को देख कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो गया। कंटेस्टेंट ने बताया कि वो समय और भुवन बाम का बहुत बड़ा फैन है। समय ने भुवन बाम से कंटेस्टेंट की बात भी करवाई।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

कुल मिलाकर समय रैना का इंडियाज गॉट टैलेंट का पहला एपिसोड मजेदार रहा। यूट्यूब पर एक यूजर ने लिखा- समय रैना का शो बैन हुआ, उनको अपना पूरा सीजन डिलीट करना पड़ा। बहुत ही शानगदार हैं समय रैना। लोगों ने कमेंट सेक्शन में शरवरी वाघ की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने इस ओर प्वाइंट आउट किया कि आलिया कहीं-कहीं असहज हो रही थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN