Home मनोरंजन समाचार Khatron Ke Khiladi 15 के 2 टॉप फाइनलिस्ट के नाम हुए लीक,...

Khatron Ke Khiladi 15 के 2 टॉप फाइनलिस्ट के नाम हुए लीक, यहां होगा शो का फिनाले

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/rkh_1781967112543_1781967119402_705ce65c-5616-4850-9ace-e6e47c40ba1f.jpg

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन आ रहा है। शो का प्रीमियर अभी शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम लीक हो गया है।

खतरों के खिलाड़ी 15 शो का प्रीमियर जल्द शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले इसके कई स्पॉइलर्स बाहर आ रहे हैं। अभी शो का प्रीमियर भी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अभी से 2 फाइनलिस्ट को लेकर बड़ा शॉकिंग अपडेट सामने आया है। इसके अलावा यह भी रिपोर्ट आई है कि फिनाले केप टाउन, साउथ अप्रीका में शूट नहीं होगा बल्कि इंडिया में होगा।

कौन होंगे 2 फाइनलिस्ट

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 15 को 2 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 2 फाइनलिस्ट्स हैं वो हैं फरहाना भट्ट और करण वाही। अविनाश मिश्रा की दोनों से तगड़ी फाइट थी फाइनलिस्ट बनने की, लेकिन हो नहीं पाए। फाइनल जो जंग होगी वो करण और फरहाना के बीच होगी।

कब होगी विनर की अनाउसमेंट

डिजिटल न्यूज हब की रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले इंडिया में होगा। हालांकि विनर की अनाउंसमेंट जल्द नहीं की जाएगी। उम्मीद है कि शो के विनर का खुलासा सीजन के ऑनएयर के बाद किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के विनर की अनाउंसमेंट तब होगी जब शो इंडिया में होस्ट होगा। विनर की अनाउंसमेंट भारत में ही होगी।

कब होगा पहला एलिमिनेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 15 में फर्स्ट वीक में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। ओरी पहले कंटेस्टेंट होंगे जो शो से निकलेंगे वो भी दूसरे हफ्ते में। वहीं तीसरे हफ्ते में कोई बाहर नहीं होगा। वहीं रिपोर्ट्स यह भी है कि अविका गौर चौथे हफ्ते में शो से बाहर होंगी। इसके बाद विशाल आदित्य सिंह और शगुन शर्मा बाहर होंगे। हालांकि यह सब सिर्फ रिपोर्ट्स हैं।

कौन-कौन हैं इस बार कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, रित्विक धनजानी, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा, रुहानिका धवन हैं। शो की शूटिंग केप टाउन, साउथ अफ्रीका में हो रही है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर केप टाउन से वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। सभी का एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड बन गया है। कई बार तो वे साथ में फनी मोमेंट्स भी क्रिएट करते हैं।

काफी समय बाद आया शो

शो को हमेशा की तरह रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं। शो का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसका लास्ट सीजन खतरों के खिलाड़ी 14 साल 2024 में रिलीज हुआ था। तबसे लेकर अब तक इसके नए सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN