Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/Cocktail_2_1782014364055_1782014368072_0bd5a16f-636d-4464-829b-1917a59cbf73.jpgCocktail 2 Worldwide Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल-2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए फिल्म की अभी तक की कुल कमाई।
Cocktail 2 Worldwide Box Office Collection: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल-2’ महज 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म साल 2012 में आई मूवी ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर साउथ की अवेटेड फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ और एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘टॉय स्टोरी 5’ के साथ है।
कॉकटेल-2 की दूसरे दिन की कुल कमाई
कॉकटेल-2 को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है और दूसरे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर गया है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 20% ज्यादा रहा है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल-2 की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई 16 करोड़ 25 लाख रुपये रही है। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआती 2 दिनों की कुल कमाई 29 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 35 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुका है।
कॉकटेल-2 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के साथ-साथ फिल्म को अन्य देशों में भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल-2 का अभी तक का कुल ओवरसीज कलेक्शन 15 करोड़ 25 लाख रुपये रहा है। इसके साथ फिल्म का दूसरे दिन तक का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ 95 लाख रुपये हो चुका है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.9 है और इसे बनाने में मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये के करीब खर्च किए हैं। डे2 कलेक्शन बता रहा है कि यह फिल्म बड़े आराम से पहला हफ्ता खत्म होने तक लागत रिकवर कर लेगी। लेकिन सिर्फ तब, जब फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं आए।
क्या है फिल्म कॉकटेल-2 की कहानी?
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह फिल्म कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के रिश्ते से शुरू होती है। कुणाल और दिया बीते 10 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की एक पुरानी दोस्त ऐली (कृति सैनन) की कहानी में एंट्री होती है। सिसिली और इटली की वैकेशन के दौरान यह रिश्ता क्यों और कैसे खत्म होता है और फिर क्या कुणाल और ऐली की लव स्टोरी शुरू होगी या नहीं? यही फिल्म की कहानी है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आखिर ऐली क्यों कुणाल और दिया का रिश्ता खत्म कराने पर तुली हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




