Source :- LIVE HINDUSTAN
Titan Target Price: टाटा ग्रुप की चर्चित कंपनियों में से एक टाइटन के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुले थे। लेकिन दोपहर 12 बजे यह स्टॉक 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को टाइटन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, 12 से 19 जून के बीच 7 कारोबारी दिन में से 6 कारोबारी दिन के दौरान तेजी देखने को मिली है। टाइटन के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। जो टारगेट प्राइस उनकी तरफ से दिया गया है वह 29 प्रतिशत अधिक है। बता दें, बीएसई में आज मंगलवार को टाइटन लिमिटेड के शेयर 4397.40 रुपये के स्तर पर खुलने के बाद 4417.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक 1.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4300 रुपये के लेवल पर आ गया।
5600 रुपये का टारगेट प्राइस सेट
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने टाइटन के शेयरों के लिए 5600 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयरों के दाम से 29 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी है।
ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टाइटन एक और तिमाही मजबूत प्रदर्शन कर सकता है। यूबीएस के अनुसार ज्वैवलरी बिजनेस 35 से 40 प्रतिशत की रेवन्यू ग्रोथ हासिल कर सकता है। बता दें, पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कंपनी का ज्वैलरी बिजनेस सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ा था।
टाइटन के शेयरों की 1 साल में क्या रही है स्थिति?
टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का दाम 3 महीने में 11.57 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 9.56 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयरों की कीमतों में 22.53 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। टाइटन का 52 वीक हाई 4601.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3301.05 रुपये है।
10 साल में 1007% का रिटर्न
बीते दो साल में टाइटन के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में यह स्टॉक 46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का रेट 141 प्रतिशत बढ़ चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, टाइटन ने पोजीशनल निवेशकों को 10 साल में 1007.28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




