Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/top_10_tv_shows_1782380418608_1782380437483_3fe3d64e-b13e-434c-a196-d61393c30a6e.pngTRP This Week: इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा की किस्मत चमकी है। शो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है।
टीवी पर कौन सा सीरियल अच्छा कर रहा है, कौन सा सीरियल बुरा इस बात का पता हर हफ्ते जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट से पता चलता है। ये टीआरपी लिस्ट ब्राडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी की जाती है। इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा की किस्मत चमकी है। सब टीवी की शो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है।
गंगा मां की बेटियां: लिस्ट में पहले नंबर पर गंगा मां की बेटियां शो है। ये शो जी टीवी पर प्रसारित होता है। गंगा मां की बेटियां पिछले कुछ हफ्ते से नंबर 1 बना हुआ है। शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।
वसुधा: लिस्ट में दूसरे नंबर पर जीटीवी का शो वसुधा है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। शो पिछले हफ्ते भी नंबर दो पर था।
तुम से तुम तक: पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी नंबर तीन पर जीटीवी का शो तुम से तुम तक है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।
नागिन 7: लिस्ट में चौथे नंबर पर कलर्स टीवी का शो नागिन 7 है। शो की टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है। शो पिछले हफ्ते भी नंबर चार पर ही था।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: लिस्ट में 5वें नंबर पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। शो की टीआरपी 1.5 रिकॉर्ड की गई है। स्टार प्लस के इस शो में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। 10 साल का लीप शो की कहानी को बदलने वाला है। तुलसी 10 साल की जेल काटेगी और शांतिनिकेतन दो हिस्सों में बटेगा।
टॉप 10 में इन शोज का भी नाम
लिस्ट में छठे नंबर पर स्टार प्लस का शो अनुपमा है। शो लंबे वक्त टीआरपी चार्ट पर नंबर 1 रहकर राज कर चुका है, लेकिन अब लगातार शो की टीआरपी घटती जा रही है। लाफ्टर शेफ्स लिस्ट में नंबर 7 पर है। 8वें नंबर पर जीटीवी का शो जगद्धात्री है। शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 9वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। पिछली लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15वें नंबर पर था। 9वें नंबर पर पिछले हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता था। इस हफ्ते ये रिश्ता 11वें नंबर पर आ गया है। तारक मेहता की इस हफ्ते की टीआरपी की बात करें तो शो की टीआरपी 1.4 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 10वें नंबर पर स्टार प्लस का शो उड़ने की आशा: सपनों का सफर है। शो की टीआरपी 1.3 रिकॉर्ड की गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



