Home BUSINESS NEWS HINDI 21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है Tata ग्रुप की यह कंपनी,...

21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है Tata ग्रुप की यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट घोषित, झुनुझनुवाला के पास 5% से अधिक हिस्सा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) ने 21वीं बार डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए टाइटन ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों मे तेजी देखने को मिली है।

10 जुलाई से पहले रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 15 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 9 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

पहली बार कंपनी ने कब दिया था डिविडेंड

टाइटन कंपनी लिमिटेड ने निवेशकों को पहली बार डिविडेंड 2001 में दिया था। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2.60 रुपये का फायदा हुआ था। कंपनी के शेयर आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड मिला था।

आज शेयरों में उछाल

कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। टाइटन लिमिटेड के शेयर क्लोजिंग के टाइम पर 2.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 4405.30 रुपये के स्तर पर थे। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 19.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयरों का दाम 2 साल में 29.34 प्रतिशत और तीन साल में 44.50 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में यह स्टॉक निवेशकों को 154 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 988 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

टाइटन कंपनी लिमिटेड ने 2011 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर निवेसकों को बोनस शेयर के तौर बांटा था। इसी साल कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हुआ था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है। टाइटन कंपनी लिमिटेड में रेखा झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 5.3 प्रतिशत की है। वहीं, एलआईसी के पास 2.3 प्रतिशत हो गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN