Home मनोरंजन समाचार अपकमिंग मूवी के खिलाफ सलमान खान ने लगाई याचिका, हाई कोर्ट ने...

अपकमिंग मूवी के खिलाफ सलमान खान ने लगाई याचिका, हाई कोर्ट ने कहा- अभी तो फिल्म सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं गई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/DELHI_HIGH_COURT_ON_SALMAN_KHAN_1782907263988_1782907267717_e924138e-8a25-4e19-8112-684bcc94478d.jpg

याचिका में फिल्म निर्माताओं पर आरोप लगाया गया है कि वे मामले को सनसनीखेज बनाकर उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आगे कहा गया है कि, फिल्म के पोस्टर और प्रस्तावित फिल्म साफ तौर पर एक गलत कहानी फैला रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं और असल हालात व रिकॉर्ड से बिल्कुल उलट लग रहे हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर छह जुलाई तक के लिए सुनवाई टाल दी है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) के लिए ही नहीं भेजा गया है, इसलिए इस मामले में तत्काल किसी आदेश की जरूरत नहीं है। जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने यह भी पाया कि अभिनेता की ओर से दाखिल जवाब अभी रिकॉर्ड पर नहीं है।

सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए तुरंत आदेश देने की मांग की, लेकिन फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया कि अगली सुनवाई यानी छह जुलाई सोमवार तक फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भेजा जाएगा।

‘फिल्म उसी केस पर आधारित, जिसमें मैं आरोपी था’

अदालत ने साफ कहा कि बिना सेंसर बोर्ड के प्रमाणन के कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकती। चूंकि फिल्म अभी तक CBFC को भेजी ही नहीं गई है, इसलिए फिलहाल उसकी रिलीज का सवाल नहीं उठता। सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि यह फिल्म कथित तौर पर ब्लैकबक (काला हिरण) के शिकार के उस मामले पर आधारित है जिसमें वे शामिल थे और इसमें उनके व्यक्तित्व से मिलते-जुलते किरदार को दिखाया गया है, ऐसे में यह फिल्म उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा करने वाले हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करती है।

‘फिल्म के किरदार ने मेरी तरह ब्रेसलेट पहना हुआ है’

सलमान का आरोप है कि 29 मई को जारी फिल्म के पोस्टर में एक ऐसा व्यक्ति दिखाया गया है, जो उनकी तरह दिखता है और हाथ में बंदूक लिए हुए है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है। याचिका में कहा गया, ‘फिल्म में दिखाए गए किरदार की शक्ल-सूरत वादी (खान) से बहुत मिलती-जुलती है और उसने भी उन्हीं की तरह एक ब्रेसलेट पहना हुआ है, जिसकी वजह से आसानी से उस किरदार को वादी के रूप में पहचाना जा सकता है।’ सलमान ने बताया कि उन्हें शस्त्र अधिनियम मामले में पहले ही बरी किया जा चुका है, ऐसे में इस तरह दिखाना भ्रामक और मानहानिकारक है।

‘फिल्म के जरिए एक गलत कहानी फैलाई जा रही’

इसमें आगे कहा गया, ‘फिल्म के पोस्टर और प्रस्तावित फिल्म साफ तौर पर एक गलत कहानी फैला रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं और असल हालात व रिकॉर्ड से बिल्कुल उलट लग रहे हैं।’ याचिका में फिल्म निर्माताओं पर आरोप लगाया गया है कि वे मामले को सनसनीखेज बनाकर उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN