Home - लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Flip 8 और Watch 9...

लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Flip 8 और Watch 9 की कीमतें लीक, जानें कितने महंगे होंगे नए डिवाइस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमतें लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच पहले से महंगे हो सकते हैं।

साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung के अगले Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक नए लीक में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 की यूरोप मार्केट में संभावित कीमतों का खुलासा किया गया है। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो इस बार Samsung के प्रीमियम डिवाइस पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं।

लीक के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,999 यूरो (करीब 2.02 लाख रुपये), 512GB वेरिएंट की कीमत 2,199 यूरो (करीब 2.22 लाख रुपये) और 1TB मॉडल की कीमत 2,599 यूरो (करीब 2.63 लाख रुपये) बताई गई है। भारतीय मार्केट में टैक्स और बाकी शुल्कों के चलते इसकी असली कीमत लीक्ड प्राइस से अलग हो सकती है।

अल्ट्रा मॉडल्स की संभावित कीमत लीक

साथ ही इस बार Samsung, Fold सीरीज में Ultra मॉडल भी पेश कर सकता है। लीक के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 Ultra के 256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 यूरो (करीब 2.22 लाख रुपये), 512GB मॉडल की कीमत 2,399 यूरो (करीब 2.42 लाख रुपये) और 1TB वेरिएंट की कीमत 2,799 यूरो (करीब 2.83 लाख रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ultra मॉडल की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 100 यूरो ज्यादा हो सकती है।

फ्लिप मॉडल की कीमत भी पहले से बढ़ेगी

क्लैमशेल डिजाइन वाले Galaxy Z Flip 8 की कीमत में भी इस साल बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,299 यूरो (करीब 1.31 लाख रुपये) और 512GB मॉडल की कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.52 लाख रुपये) हो सकती है। माना जा रहा है कि Flip 8 की कीमत भी पिछले साल के मॉडल की तुलना में करीब 100 यूरो ज्यादा होगी।

इतनी होगी स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमत

ठीक इसी तरह Galaxy Watch 9 (40mm Bluetooth) की कीमत 409 यूरो (करीब 41,400 रुपये), 40mm LTE मॉडल की कीमत 459 यूरो (करीब 46,500 रुपये), 44mm Bluetooth वेरिएंट की कीमत 439 यूरो (करीब 44,500 रुपये) और 44mm LTE मॉडल की कीमत 489 यूरो (करीब 49,500 रुपये) बताई गई है। वहीं Galaxy Watch Ultra 2 (LTE) की कीमत 749 यूरो (करीब 75,900 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Watch 9 सीरीज की कीमतों में 30 से 50 यूरो तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इन फीचर्स के चलते खास होंगे नए फोन

सामने आईं रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Fold 8 में पहले से बड़ा और चौड़ा कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12GB RAM, 1TB तक स्टोरेज, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और लगभग 4800mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Fold 8 Ultra को कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपना Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई, 2026 के आसपास आयोजित कर सकता है। इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN