Home BUSINESS NEWS HINDI 100 शेयर के बदले मिले 500 फ्री शेयर, 39 रुपये से ₹300...

100 शेयर के बदले मिले 500 फ्री शेयर, 39 रुपये से ₹300 के पार पहुंच गया शेयर का दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मल्टीबैगर कंपनी वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने पिछले दिनों 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देने की घोषणा की। वी-मार्क इंडिया के शेयर आज मंगलवार को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयरों में रॉकेट सी तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 19 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। वी-मार्क इंडिया के शेयर सोमवार को NSE पर 1568.30 रुपये पर बंद हुए थे। बोनस शेयर के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 261.40 रुपये पर पहुंच गया था।

जिनके पास थे कंपनी के 100 शेयर, उन्हें मिले 500 फ्री शेयर
वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) ने अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर बांटे हैं। यानी, जिन निवेशकों के पास वी-मार्क इंडिया के 100 शेयर थे, उन्हें कंपनी के 500 और शेयर बतौर बोनस मिले हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का कंपनी पर बड़ा दांव है। कचोलिया के पास वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के 6,61,000 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी 2.71 पर्सेंट है।

39 रुपये से 300 रुपये के पार शेयर का दाम
वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 39 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मार्च 2021 को खुला था और यह 31 मार्च तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर सोमवार 6 जुलाई 2026 को NSE पर 1,568.30 रुपये पर बंद हुए थे। बोनस शेयर के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद वी-मार्क इंडिया के शेयरों में अच्छी तेजी आई है और यह 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं।

5 साल में 5600% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) के शेयर पिछले 5 साल में 5615 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 2221 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 353 पर्सेंट का उछाल आया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 175 पर्सेंट की तेजी आई है। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड वायर, केबल्स और इलेक्ट्रिकल गुड्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड प्राथमिक रूप से वायर्स एंड केबल्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल फास्ट-मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स सेगमेंट में ऑपरेट करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN