Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Rate Today: आज बुलियन मार्केट में सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। सोने का भाव 127 रुपये सस्ता होकर 1,45,650 रुपये पर कारोबार कर रहा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम कम हुआ है। कल सोने का भाव 1,46, 920 रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो मंगलवार 7 जुलाई का सोने का भाव जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
मंगलवार 7 जुलाई को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कल दिल्ली में सोने का भाव 1,46,920 रुपये पर बंद हुआ था।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पटना में आज सोना 127 रुपये सस्ता हुआ है। यहां कल सोने का दाम 1,45,920 रुपये पर बंद हुआ था। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,33,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,45,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का भाव में 125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,430 रुपये रहा। कल सोने का भाव यूपी में 1,33,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। आज यहां भाव 125 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,33,560 रुपये रहा।
| सोने का भाव | 24 कैरेट (रुपये में) | 22 कैरेट (रुपये में) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,45,650 | 1,33,420 |
| मुंबई | 1,45,810 | 1,33,560 |
| उत्तर प्रदेश | 1,45,670 | 1,33,430 |
| बिहार | 1,45,640 | 1,33,410 |
| मध्य प्रदेश | 1,45,680 | 1,33,560 |
| राजस्थान | 1,45,670 | 1,33,430 |
| हरियाणा | 1,45,570 | 1,33,340 |
| पंजाब | 1,45,570 | 1,33,340 |
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क है?
बाजार में सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह काफी मुलायम होने की वजह से इससे गहने नहीं बनाए जाते। इसलिए ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसमें थोड़ी मात्रा में दूसरे मेटल मिलाएं जाते हैं, जिससे यह मजबूत बन जाता है। इसी वजह से 22 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट से कम होती है।
सोने के दाम क्यों घटे?
मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का सस्ता होना है। दुनिया में आर्थिक हालात बेहतर होने की उम्मीद और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की संभावनाओं से सोने के सेफ निवेश वाले ऑप्शन के तौर पर मांग घटी है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपनाने की उम्मीद का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




