Home मनोरंजन समाचार हेमा मालिनी बोलीं- किसने कहा कि मैं बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस...

हेमा मालिनी बोलीं- किसने कहा कि मैं बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थी, बहुत थोड़ा पैसा मिलता था

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/7_july_hema_malini_1783410606634_1783410611202_fecf986d-9b8b-4b0e-8db8-9f3635e9a0e2.jpg

Hema Malini: हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया। कई बार तो उन्होंने फ्री में भी फिल्में की हैं और जितना प्रोड्यूसर उन्हें देता था वो उतना ही लेती थीं।

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने दौर की फीस और काम करने के तौर-तरीकों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने साफ किया कि आज के दौर के मुकाबले उनके जमाने में कलाकारों को बहुत कम पैसा मिलते थे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया।

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

इंटरव्यू के दौरान जब हिंदी रश ने हेमा मालिनी से कहा कि वो उस जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस थीं तो हेमा मालिनी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। हेमा ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘नहीं! नहीं! किसने कहा कि मैं बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थी। बहुत थोड़ा पैसा मिलता था। इतना कुछ नहीं मिलता था। ये बात सच है कि डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स मुझे पसंद करते थे, लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। जैसा-जैसा नाम बनता था थोड़ा-थोड़ा पैसा बढ़ता जाता था। बहुत ज्यादा नहीं मिलता था, जैसे आजकल लोगों को मिलता है। लेकिन उस जमाने की बात ही अलग थी। उस जमाने में हमने जो काम किया, जो फिल्में की वो हमारी असली कमाई थी।’

कभी पैसों की डिमांड नहीं रखी

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रोड्यूसर जितना दे सकते थे उतना पैसा हम लेते थे। हमने कभी डिमांड नहीं रखी कि इतना दोगे तो ही फिल्म करूंगी। सिर्फ मैं नहीं, मेरी मां भी ऐसी ही थीं। मेरी मां ही मेरा काम मैनेज करती थीं। वो प्रोड्यूसर्स के साथ बहुत अच्छी थीं। अगर कोई प्रोड्यूसर कहता था कि हम पैसा नहीं दे सकते हैं तो वो बोलती थीं कोई बात नहीं।’

इस फिल्म के लिए नहीं मिले थे पैसे

हेमा ने आगे बताया, ‘मैंने ‘मीरा’ फिल्म की थी। उसके प्रोड्यूसर के पास पैसा था ही नहीं। तो हम कभी पैसा नहीं मांगते थे। जो वो लिफाफे में दे देते थे हम ले लेते थे।’ बता दें, ‘मीरा’ साल 1979 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हेमा के साथ विनोद खन्ना और शम्मी कपूर थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

फिल्मों में कमबैक करेंगी हेमा?

जब इंटरव्यू के दौरान हेमा से उनके कमबैक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें अच्छा रोल देगा तो वो जरूर फिल्मों में कमबैक करेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN