Source :- LIVE HINDUSTAN
राष्ट्रपति प्रबोवो ने बताया कि इन अपनाए गए कार्यक्रमों से उनके देश में सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए सफल साबित हो रहा है। इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे खुशी है कि आपके कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है।’
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान भारत के विकास मॉडल की खुलकर प्रशंसा की। हल्के-फुल्के माहौल में प्रबोवो ने पीएम मोदी को लेकर कहा, “मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और आपके कई कार्यक्रमों को कॉपी किया है। मुझे इसमें कोई संकोच नहीं है क्योंकि यह सैकड़ों लाख लोगों के लिए सफल साबित हुआ है। हमारा बैकग्राउंड एक समान है। हमारी समस्याएं भी लगभग एक जैसी हैं- बड़ी आबादी, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक आपदाओं का सामना। फिर भी भारत ने बहुत प्रगति की है। इसलिए मैं खुलकर कहता हूं कि मैंने आपके कार्यक्रमों को अपनाया है।”
राष्ट्रपति प्रबोवो ने बताया कि इन अपनाए गए कार्यक्रमों से उनके देश में सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए सफल साबित हो रहा है। इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे खुशी है कि आपके कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है।” उन्होंने यह भी बताया कि जकार्ता से एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में भारत भेजा गया था, जो दो-तीन सप्ताह तक भारत में खेती को लेकर अध्ययन करके लौटा है। खासतौर पर सूखी भूमि को उपजाऊ बनाने वाली तकनीक पर उन्होंने गहराई से स्टडी किया। प्रबोवो ने कहा, “हम इस पर बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। हमें बहुत कुछ सीखना है और सीखने से हम कभी नहीं डरते।”
भारत-इंडोनेशिया के बीच कौन से समझौते
इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने ब्रह्मोस-अस्त्र मिसाइलों पर MoU पर सहमति जताई। भारत इंडोनेशिया में आईआईटी और आईआईएम कैंपस खोलने जा रहा है। पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम टेक, एआई और स्टार्टअप बिजनेस में सहयोग बढ़ाएंगे।” इसके अलावा दोनों देश क्रॉस-बॉर्डर क्यूआर पेमेंट सिस्टम को एकीकृत करने, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, मेडिकल प्रोडक्ट्स रेगुलेशन, कृषि और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग करेंगे। प्राचीन यूनेस्को विश्व धरोहर प्रंबनन मंदिर परिसर के संरक्षण में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’ पदक से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हर भारतीय के लिए है। मैं इंडोनेशिया का इसके लिए धन्यवाद देता हूं।” पीएम मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। यह उनकी 2018 में शुरू हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने वाली यात्रा है। इससे पहले जनवरी 2025 में राष्ट्रपति प्रबोवो भारत आए थे और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे। दोनों देशों के बीच यह यात्रा बहुआयामी साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाली साबित हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




