Home मनोरंजन समाचार Hotstar Release: अगस्त का महीना होगा मजेदार! हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 10...

Hotstar Release: अगस्त का महीना होगा मजेदार! हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 10 फिल्में और सीरीज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/31/1200x900/hotstar_august_release_01_1785492665788_1785492678090_0feda7c2-d416-4815-be96-0d322758e285.png

OTT Upcoming Release: जियो हॉटस्टार पर अगस्त में 10 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन शोज और फिल्मों के नाम और इनकी रिलीज डेट। 

अगस्त का महीना ओटीटी लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बहुत सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। 10 फिल्में और सीरीज तो हॉटस्टार पर ही रिलीज हो रही हैं। हम आपको जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इसी के साथ हम आपको इन फिल्मों और शोज की रिलीज डेट बता रहे हैं।

1.खतरों के खिलाड़ी

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: खतरों के खिलाड़ी 15 वैसे तो कलर्स टीवी पर शुरू होगा, लेकिन ये शो जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। खतरों के खिलाड़ी एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये शो दो साल बात शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरे खतरनाक स्टंंट करते नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।

2. भोजपुरी बवाल

रिलीज डेट: 2 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: भोजपुरी बवाल एक रियलिटी शो है जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। इस शो में लालु प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी दिखाई पड़ेंगे। इस शो में इन स्टार्स के जीवन से जुड़े तमाम पहलु दर्शकों के सामने आएंगे। शो रात 9 बजे से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। वहीं, कलर्स टीवी पर शो साढ़े 10 बजे आएगा।

3. उयिर

रिलीज डेट: 4 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: उयिर मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे हॉटस्टार पर आप हिंदी में देख सकते हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। कहानी केरल के कन्नूर के धर्मदम पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। एक सूखे कुएं में एक महिला की लाश मिलती है। जब इस केस की जांच शुरू होती है तो सामने हैरान करने वाले राज खुलकर आते हैं।

4. ये फितूर तेरा

रिलीज डेट: 5 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये फितूर तेरा स्टार प्लस का एक डेली सोप है जो 5 अगस्त से शुरू हो रहा है। ये शो स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रात 8:30 बजे आएगा। ये फितूर तेरा एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा शो होगा। इस शो में जीत और सौम्या की कहानी दिखाई जाएगी।

5.द शार्ड्स

रिलीज डेट: 6 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: द शार्ड्स एक अमेरिकी थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी हाई स्कूल के कुछ बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। शहर में खतरा बढ़ गया है क्योंकि एक सीरियल किलर ने दस्तक दी है।

6. द सुपर मारियो गैलेक्सी

रिलीज डेट: 7 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: द सुपर मारियो गैलेक्सी एक एनिमेटेड फिल्म है। ये फिल्म बच्चों के लिए है। फिल्म में मारियो और लुइजी मशरूम किंगडम की परेशानियों को सुलझाते नजर आते हैं। मारियो का किरदार बच्चों के फेवरेट वीडियो गेम का किरदार है।

7. हसल सीजन 5

रिलीज डेट: 8 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: हसल एक रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट अपने रैप का टैलेंट शो केस करते हैं। हसल से जीतकर कई रैप आर्टिस्ट फेमस हुए हैं। इस बार शो को समर्थ जुरैल होस्ट करेंगे। बादशाह शो के जज होंगे। शो हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होगा।

8. वेलकम टू द जंगल

रिलीज डेट: 21 अगस्त

फिल्म/ सीरीज के बारे में: अहमद खान की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। वेलकम टू द जंगल एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आए थे।

9. जंगल टेल्स विद मोगली

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: मोगली की कहानी बचपन में आपने कई बार पढ़ी और देखी होगी। अब जियो हॉटस्टार पर मोगली की कहानी आने जा रही है। ये एक एनिमेटेड सीरीज होगी।

10. माइकल

रिलीज डेट: 29 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब सिनेमाघरों के बाद ये ओटीटी पर आने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN